24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्द दे रहा हाइवे, वाहनों की बिगड़ी चाल

जयपुर-दिल्ली राजमार्ग : बारिश से उखड़ी सड़क पर हिचकोले खा रही सवारियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Santosh Kumar Dhakar

•

Updated: 27 Sep 2018, 4:51 PM IST

 damage on national highway 8

दर्द दे रहा हाइवे, वाहनों की बिगड़ी चाल

चन्दवाजी. प्रदेश के सबसे व्यस्ततम जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर बारिश व देखरेख के अभाव में जगह-जगह गहरे गडढ्े हो गए हैं। वाहनों की चाल बिगड़ी हुई है। सवारियां टोल चुकाने के बाद भी हिचकाले खाने को मजबूर हैं, लेकिल एनएचएआई सुध नहीं ले रहा। राजमार्ग पर कस्बे के समीप पीर बाबा की डूंगरी के पास हाइवे पर सड़क उखडऩे से गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। रात्रि में कई बार दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं। इसके अलावा बाइपास पुलिया के पास भी हाइवे पर गड्ढे हो गए हैं। इसी तरह अजमेर बाइपास हाइवे पर निजी यूनिवर्सिटी के सामने भी सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को टोल चुकाने के बावजूद परेशानी हो रही है।
खामियां दे रही दर्द
जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सिक्सलेन हाइवे का निर्माण कि या गया, लेकिन निर्माण में रही खामियां व अधूरा पड़ा निर्माण कार्य लोगों को दर्द दे रहा है। हाइवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद प्राधिकरण ध्यान नही दे रहा।

यहां गायब हुई सड़क
धर्मकांटे से निजी यूनिवर्सिटी तक सड़क पर के्रसर की कंकरीट व मलबा पड़ा होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शिकायतों के बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। जबकि प्राधिकरण द्वारा मनोहरपुर व दौलतपुरा में करीब ३५ किलोमीटर की दूरी पर ही दो बार वाहन चालकों को टोल चुकाना पड़ता है। टोल वसूली के बावजूद हाइवे बदहाल है। कई जगह सड़क पर गहरे गड्डे बने हुए हैं। सुंदरपुरा में निजी यूनिवर्सिटी के सामने, लखेर पुलिया, नवलपुरामोड़ पर बनी पुलिया, बीलपुर के पास दिसंबर में हुए गैस टैंकर हादसे की जगह व बंसल धर्मकांटे के पास चौराहेनुमा कट पर सड़कें उखड़ी हुई हैं।
जगह-जगह अवैध कट
जयपुर-दिल्ली हाइवे पर जगह-जगह अवैध कट बने हुए हैं। जिनसे स्थानीय वाहन रोजाना आवाजाही करते हैं। हाइवे पर चलने वाले दु्रतगामी वाहन चालक जब हाइवे अवैध कट से आने वाले वाहनों को अचानक हाइवे पर देखते हैं तो हड़बड़ाहट में नियंत्रण खो बैठते हैं और हादसा हो जाता है। गौरतलब है कि हाइवे पर इन घुमावों, क्रॉसिंग कट व अवैध कटनुमा स्थानों पर प्राधिकरण व रखरखाव की जिम्मेदारी वाली कंपनी पिंकसिटी एक्सप्रेस वे प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भी संकेतक व चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।
किलर प्वाइंट
धर्मकांटा के पास हाइवे पर चौराहेनुमा कट, सुंदरपुरा पुलिया, बीलपुर मोड़ पर कट व सेवड़ माता मंदिर के पास ढलाननुमा चढ़ाई, चंदवाजी बाइपास पुलिया, लखेर पुलिया व नवलपुरा मोड़, पुलिया आदि किलर प्वाइंट हैं, जहां हादसे होते रहते हैं।
इनका कहना है...

हाइवे पर गड्ढे नहीं हैं। बारिश के कारण कुछ जगह सड़क टूट गई है तो संबंधित कंपनी को अवगत कराया जाएगा।

मुकेश यादव, रूट प्रभारी, पीसीईपीएल, जयपुर

चौमूं चंदवाजी मार्ग की कई बार मरम्मत की गई है। गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी।

जीजी गोयल, एईएन पीडब्ल्यूडी, आमेर
राजमार्ग पर पुलिया से कूकस तक देखभाल की जिम्मेदारी हमारी है। ठेकेदार को गड्ढ़ों की मरम्मत के आदेश दे दिए हैं। शीघ्र ही मरम्मत कर ठीक कर दिए जाएंगे।
आरके शर्मा, एईएन, एनएचएआई जयपुर