scriptयहां कट रही 3000 की अनापत्ति रसीद | No objection receipt of 3000 is being cut here | Patrika News
बस्सी

यहां कट रही 3000 की अनापत्ति रसीद

उम्मीद्वारों पर भारी नगरपालिका की एनओसी प्रमाण पत्र, तीन हजार रुपए की पड़ रही रसीद

बस्सीNov 21, 2020 / 11:58 pm

Gourishankar Jodha

यहां कट रही 3000 की अनापत्ति रसीद

यहां कट रही 3000 की अनापत्ति रसीद

जोबनेर। कम खर्च में पालिका चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की आशाओ पर नगरपालिका की एनओसी की रसीद भारी पड़ रही है। कई उम्मीदवारों को अनापत्ति की इस रसीद लेने के लिए तीन हजार रुपए तक देने पड़ रहे है, जिसके चलते कम खर्च में चुनाव लडऩे का सपना देखने वालो के लिए परेशानी उत्पन्न हो गई है।
उल्लेखनीय है कि कस्बे की नगरपालिका के चुनाव 11 दिसम्बर को होने है व 23 जनवरी से नामांकन भरने का कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसे में पार्षद का चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को फार्म भरने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। वैसे अमूमन इसके लिए 251 रुपए का शुल्क लिया जाता है, परन्तु नगरपालिका जोबनेर अधिशाषी अधिकारी महिपालसिंह द्वारा कुछ उम्मीदवारों की 3031 रुपए की रसीद काटी गई है, जिसको लेकर उम्मीदवारों में असंतोष है।
मंडल करेंगा धरना प्रदर्शन
भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष पंकज जोया ने बताया कि पालिका की रसीद में प्रमाण पत्र शुल्क के 151 रुपए व स्वच्छता शुल्क के 2880 रुपए की राशि वसूली गई है जो बिलकुल गलत है। उन्होंने बताया कि आसपास की नगरपालिकाओं में 251 रुपए की रसीद काटी गई है। साथ ही ऐसा कोई आदेश स्वायत्त शासन विभाग का भी नहीं दिखाया गया है। जोया ने बताया कि अगर इस तरह की अवैध वसूली बन्द नहीं की गई तो भाजपा मंडल द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अधिशाषी अधिकारी कहना
इस बारे में अधिशाषी अधिकारी महिपालसिंह का कहना है कि यह आदेश स्वायत्त शासन विभाग की तरफ से है जो पिछले पालिका चुनाव के समय भी लागू था। इसमें स्वच्छता शुल्क शामिल है, साथ ही जिन उम्मीदवारों के हाउस टैक्स, यूडी टैक्स बकाया है वो भी इसमें शामिल कर लिया जा रहा है। नगरपालिका की आय ना होने के चलते ये व्यवस्था की गई है। दुकानदारों से कॅमर्शियल टैक्स भी इसके साथ लिया जा रहा है। सभी नगरपालिकाओं में यह व्यवस्था है, लेकिन अपनी सुविधानुसार पालिकाएं लेती है। जोबनेर में भी स्वेच्छा से लिया जा रहा है, किसी से जबरन नहीं लिया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो