24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक से टकराई कार, दो भाइयों की मौत

नेशनल हाइवे पर ढाणी गैसकान के पास हादसा: मृतक की पत्नी व भतीजा घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Santosh Kumar Dhakar

•

Updated: 25 Sep 2018, 10:59 PM IST

Road Accident On National Highway 8

ट्रक से टकराई कार, दो भाइयों की मौत

आंतेला/शाहपुरा. शाहपुरा थानान्तर्गत नेशनल हाइवे पर मंगलवार शाम 4 बजे ढाणी गैसकान के पास एक कार हाइवे किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक मृतक की पत्नी व उसका भतीजा घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों लोग कार में फंस गए। लोगों और पुलिस ने मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अतुल और उसके भाई पंकज उर्फ कुमुद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अतुल की पत्नी अन्नपूर्णा को जयपुर रैफर कर दिया। वहीं भतीजे पुनित पांडे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। उपनिरीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि अन्नपूर्णा पीहर जयपुर से दिल्ली जा रही थी। कार में उसका भतीजा पुनित, पति अतुल और जेठ पंकज उर्फ कुमुद भी थे। ढाणी गैसकान के बाद कार अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक से टकरा गई। शाहपुरा थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
हाइवे पर खड़े रहते हैं वाहन
ढाणी गैसकान, कैरली मोड़, नींझर मोड़, अलवर तिराहा, घासीपुरा, शाहपुरा में हाइवे पर ट्रक-ट्रोले खड़े रहते हैं। इनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद पुलिस इन वाहनों को हटाने की जहमत नहीं उठाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कैरली, ढाणी गैसकान और नींझर मोड़ पर खड़े रहने वाले वाहनों की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है।

किलर प्वाइंट
हाइवे पर ढाणी गैसकान, नींझर मोड़, आंतेला के पास महरोज मोड़, कैरली मोड़, घासीपुरा, अलवर तिराहा आदि दुर्घटना स्पॉट हैं। जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इन जगहों पर यातायात संकेतक तक नहीं हैं। हालांकि हाइवे पर इंटरस्पेटर कार है, लेकिन तेज गति पर लगाम नहीं लग पा रही है।
कार के परखच्चे उड़े, खून से सड़क हुई लाल
टक्कर इतनी जबरस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों लोग कार में फंसे गए। सड़क काफी दूर तक खून से लाल हो गई। हादसा देख चालक वाहनों को राजमार्ग पर खड़ा कर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। इससे करीब आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा। करीब दो किमी तक वाहनों की कतार लग गई।

इधर, नाले में मिला शव, फैली सनसनी
चन्दवाजी. जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर नवलपुरा पुलिया के पास नाले में मंगलवार को एकयुवक का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव 3-4 दिन पुराना होने से कीड़े पड़ चुके थे और बदबू आ रही थी। शव को निम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। नवलपुरा मोड़ स्थित पुलिया के पास नाले में शव पड़ा होने की सूचना पर चंदवाजी थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ व मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष तथा उसने पेंट व बनियान पहन रखी है। जयपुर से पहुंची एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।