श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में निकाली गई निशान शोभायात्रा में आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा श्याम के नवनिर्मित मंदिर में पंडितों की ओर से पूजा अर्चना के बाद निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा श्याम मंदिर से रवाना होकर अमरसर रोड, चौमूं तिराया, न्यू मार्केट, मुख्य बाजार होते हुए श्याम मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा का ग्राम पंचायत सहित कस्बे में जगह- जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शुक्रवार को त्रिवेणीधाम के संत रामरिछपाल दास महाराज के सानिध्य में मूर्ति स्थापना व विशाल भंडारे का आयोजन होगा। रात्री को भजन संध्या का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
महिला श्रद्धालुओं ने निकाली निशान पदयात्रा शाहपुरा। कस्बे की सखी महिला मंडल की महिलाओं और वार्ड 14 की अन्य श्रद्धालुओं ने डीजे के साथ निशान पद यात्रा निकाली। निशान पद यात्रा दिल्ली रोड स्थित शिव मंदिर से रवाना होकर श्याम मंदिर पहुंची। जिसमें 101 महिला श्रद्धालु शािमल हुई। महिलाएं डी जे पर बज रहे श्याम बाबा के भजनों पर नृत्य करते हुए चल रही थी।
पदयात्रा कस्बे से होती हुई कस्बे के श्री श्याम मन्दिर पहुंची, जहां निशान चढ़ाए गए। इस दौरान निशान पद यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से लोगों ने स्वागत किया। श्याम मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं की ओर से भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस बीच कृष्ण -राधा की सजीव झांकी सजाई गई।
सखी महिला मंडल की अंजू अलग व सारिका मामोडिय़ा ने बताया कि मंडल की ओर से यह पहली पदयात्रा निकाली गई है। मंडल की ओर से मंगलवार व शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा में ऊषा दीवाना, मंजू अलग, निर्मला अग्रवाल, शीला शर्मा, शारदा शर्मा, शीला खंडेलवाल, वैशाली मामोडिय़ा, लज्जो रानी अलग, अनु मामोडिया, सोनू अलग समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।