scriptबुजुर्ग पिता को अकेला छोड़ गया इकलौता बेटा, आश्रम में फंदे से मिला झूलता | Suicide in Jaipur : 5th Class Boy Found Hanged At Ashram in Bassi | Patrika News
बस्सी

बुजुर्ग पिता को अकेला छोड़ गया इकलौता बेटा, आश्रम में फंदे से मिला झूलता

Suicide in Jaipur : बस्सी चक तिराहा स्थित बलराम आश्रम वेदविद्यालय की पांचवीं कक्षा में पढऩे वाला 15 वर्षीय छात्र शिवम शर्मा फंदे ( Hanging ) से लटका मिला…

बस्सीJul 26, 2019 / 05:37 pm

dinesh

rajasthan news
जयपुर/बस्सी। बस्सी चक तिराहा स्थित बलराम आश्रम वेदविद्यालय की पांचवीं कक्षा में पढऩे वाला 15 वर्षीय छात्र शिवम शर्मा गुरुवार सुबह फंदे ( Hanging ) से लटका मिला। आश्रम से कुछ दूर रहने वाले लोग उधर पहुंचे, तो उसे टीनशैड पर लटका देख चिल्लाए। आश्रम में अन्य छात्र और शिक्षक भी वहां पहुंच गए। शुभम को फंदे ( suicide in jaipur ) से नीचे उतार बस्सी थाना पुलिस को सूचना दी गई। बस्सी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक पांच बहनों का सबसे छोटा इकलौता भाई था। उसके पिता मनमोहन शर्मा ने कहा कि बुधवार देर शाम आधा घंटे तक बेटे ने बात की थी। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

जयसिंहपुरा खोर स्थित शिवशक्ति नगर निवासी मनमोहन शर्मा ने बताया कि पांच बेटियों के बाद बेटा हुआ। बेटियां उसे दुलार से रखती थी। पांचवी कक्षा तक जयपुर में पढऩे के बाद पांच साल पहले बेटे शिवम को वैदिक ज्ञान के लिए बस्सी चक स्थित बलराम आश्रम वेदविद्यालय की कक्षा प्रथम में भर्ती कराया था। अभी वह आश्रम में पांचवी कक्षा में पढ़ रहा था। समझ में नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो बेटे को ऐसा कदम उठाना पड़ा। यह तो पुलिस की जांच के बाद ही हमें पता चलेगा।
यह भी पढ़ें

सीकर के बाद अब जयपुर में बिगड़े हालात, भारी बारिश ने तोड़ा कई सालों का रिकार्ड, यहां बनी बाढ़ जैसी स्थिति

पिता मनमोहन शर्मा ने बताया कि पांच माह पहले मोबाइल रखने की बात को लेकर आश्रम के कुछ बच्चों से शिवम का झगड़ा हुआ था। तब आश्रम वालों ने बेटे का साधारण मोबाइल लेकर रख लिया था। मैंने खुद वहां जाकर बात की, तब जाकर बेटे को मोबाइल वापस लौटाया था। दस दिन पहले बेटा आश्रम से घर आया था, यहां पर खुद ही मोबाइल अपनी मां को दे गया था। बुधवार रात को साथी के मोबाइल से मां से बात की थी। इसके अलावा कोई अन्य परेशानी मेरे सामने नहीं आई। पड़ोसी घनश्याम ने बोला कि शिवम का शव मैंने देखा, उसकी एडी पर चोट का निशान था और दोनों घुटने छिले थे। शिवम की अंत्येष्टी पर परिवार की हालत बेसुध सी हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो