scriptदीपावली पर्व पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी | There will be 24-hour power supply on Deepawali festival | Patrika News
बस्सी

दीपावली पर्व पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी

नियंत्रण कक्ष स्थापित, 24 घंटे खुले रहेंगे

बस्सीNov 13, 2020 / 11:21 pm

Gourishankar Jodha

दीपावली पर्व पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी

दीपावली पर्व पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी

दूदू। दीपावली पर्व के मद्देनजर 24 घंटे उपभोक्ताओं को बिजली मिले, इसके लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम ने 24 घंटे खुलने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए है, ताकि लोग परेशान न हो।
अधिशाषी अभियंता जेपी बैरवा ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान विद्युत आपूर्ति में व्यवधान निराकरण हेतु दूदू उपखण्ड स्तर पर 15 नवंबर तक नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुले रखने सहायक अभियंता/ कनिष्ठ अभियंता को तैनात किया है।
सहायक / कनिष्ठ अभियंता तैनात किया
निगम के अधिशाषी अभियंता जेपी बैरवा ने बताया कि जेइएन एचटीएम श्वेता कुमारी को 132 केवी. दूदू व समस्त 33केवी. फीडर, पवन कुमार को 33 केवी. दूदू, पड़ासोली व साखून, योगेश मीणा को 33 केवी. सेवा, गागरडू व उरसेवा, सूर्य दरबान को 33 केवी. नरैना व ममाणा, मनीष कुमार मंडावरिया को 33 केवी. मौजमाबाद, लोरडी व सावरदा, विनोद कुमावत को 33 केवी. बिचून, हिमान्शू अग्रवाल को 33 केवी. झाग व अखैपुरा तथा अभियंता सुरेन्द्र कुमार दायमा को 33 केवी. बोराज, बोबास व ढ़ाकावाला में तैनात किया गया है।

Home / Bassi / दीपावली पर्व पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो