script9 किलो 750 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार | Two arrested with 9 kg 750 g illegal hemp | Patrika News
बस्सी

9 किलो 750 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

गांजा बरामद कर दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

बस्सीDec 13, 2020 / 11:50 pm

Gourishankar Jodha

9 किलो 750 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

9 किलो 750 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

कालवाड़। पुलिस ने अवैध गांजे की खेफ के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि पुलिस की टीम ने दबिश देकर मुरलीपुरा क्षेत्र में अवैध गांजे के साथ बंटी मालावत (28) पुत्र हीरालाल सांसी व बहायु यादव (35) पुत्र रामकरण निवासी बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस ने 9 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद कर दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड प्राप्त किया। मामले की जांच कालवाड़ थानाधिकारी कर रहे हैं।
भांकरोटा में बाइक चोरी का मामला दर्ज
भांकरोटा थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ है। भांकरोटा पुलिस थाना हैड कॉस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि मुकून्दपुरा रोड़ के खारडा कच्ची बस्ती निवासी लक्ष्मणसिंह सोंलकी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि भांकरोटा में होटल लाजवाब के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर मारूति टाइल्स में काम करने गया था। वापस लौटे तो मोटरसाइकिल गायब मिली। जिसे अज्ञात मोटरसाइकिल चुरा ले गए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Home / Bassi / 9 किलो 750 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो