30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड डिजाइनर फोरम ने होस्ट किया नेशनल डिजाइनर अवार्ड्स

अवॉर्ड्स में इस साल कई नए चेहरों और फैशन के दिग्गजों को ख़िताब दिए गए। बॉलीवुड डिज़ाइनर केन फ़र्न्स को 'बेस्ट रिसोर्ट वियर कलेक्शन ऑफ़ द ईयर’ के ख़िताब से नवाज़ा गया। डिज़ाइनर अनामिका खन्ना को ‘बेस्ट बोल्ड सीलूहेट्स कोटूरियर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Gaurav Mayank

•

Updated: 9 Jan 2024, 7:59 PM IST

वर्ल्ड डिजाइनर फोरम ने होस्ट किया नेशनल डिजाइनर अवार्ड्स

वर्ल्ड डिजाइनर फोरम ने होस्ट किया नेशनल डिजाइनर अवार्ड्स

जयपुर। हाल ही वर्ल्ड डिजाइनर फोरम (World designer forum) ने नेशनल डिजाइनर अवार्ड्स का आयोजन किया, जिसमें देशभर के पांच हजार से अधिक डिजाइनर्स ने हिस्सा लिया। फोरम साल 2017 से इस अवॉर्ड्स का आयोजन कर रहा है। अवॉर्ड्स में सब्यसाची सत्पथी, ज्योति सर्वे, श्वेता पटेल, सपना भालेराव, शीबा और जाकिर खान और अमित त्यागी जैसे डिजाइनर्स मौजूद रहे। अभिनेत्री शांतिप्रिया, उद्योगपति शेखर दीक्षित और पुराण डावर जैसी हस्तियां भी समारोह में शामिल हुईं।

अवॉर्ड्स का मुख्य आकर्षण इंडिया कॉट्यूअर लीग रही। इस प्रतियोगिता के तहत अलग-अलग राज्यों की अपनी-अपनी टीमें बनाई गईं और हर टीम का एक टीम कैप्टेन नियुक्त गया। इसमें तमिलनाडु ने “बेस्ट डिज़ाइनर्स ऑफ़ अवांट गार्ड गारमेंट्स”; केरला ने “मोस्ट क्रिएटिव फैशन इंस्टालेशन एंड आर्टिस्टिक प्रेजेंटेशन अवार्ड”, तेलंगाना ने “लिविंग ट्रेडिशन अवार्ड”, आंध्र प्रदेश ने “इंक्लूसिव फैशन रिकॉग्निशन अवॉर्ड”, कर्नाटक ने “आउटस्टैंडिंग हैंडलूम रिवाइवल कलेक्शन अवार्ड”; मध्य प्रदेश ने “कल्चरल फ्यूज़न इन फैशन अवॉर्ड”; गुजरात ने “बेस्ट ट्रेडिशनल गारमेंट ऑफ़ द ईयर” और बुंदेलखंड ने कल्चरल हेरिटेज एक्सीलेंस अवार्ड का ख़िताब अपने नाम किया।

अवॉर्ड्स में इस साल कई नए चेहरों और फैशन के दिग्गजों को ख़िताब दिए गए। बॉलीवुड डिज़ाइनर केन फ़र्न्स को 'बेस्ट रिसोर्ट वियर कलेक्शन ऑफ़ द ईयर’ के ख़िताब से नवाज़ा गया। डिज़ाइनर अनामिका खन्ना को ‘बेस्ट बोल्ड सीलूहेट्स कोटूरियर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। डिज़ाइनर नीता लुल्ला ने ‘बेस्ट एथनिक एलिगेंस अवार्ड’ को अपने नाम किया। डिज़ाइनर वरुण बहल को ‘बेस्ट टाइमलेस क्लासिक फैशन कोटूरियर अवार्ड’ और डिज़ानर रीना ढाका को ‘बेस्ट इनोवेटिव स्टाइल पायोनियर अवार्ड ऑफ़ द ईयर” मिला।