बताया गया है कि दुबौलिया थानाक्षेत्र के रमवापुर गांव में पशु तस्करों ने धावा बोला और वहां से जानवर चुराने की कोशिश की। पर गांव के लोगों ने उन्हें देख लिया और उनका मुकाबला किया। गांव के लोगों की हिम्मत देखकर तस्कर वहां से भागे। पर तब तक पुलिस को सूचना हो गयी थी और पुलिस भागते हुए तस्करों का पीछा करने लगी। अपने पीछे पुलिस देख तस्करों ने पहले पथराव किया और उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग कर पुलिस वालों की जान लेनी चाही। कई राउंड फायरिंग भी की गयी।
पुलिस ने काफी पीछा किया पर वो हाथ नहीं आए तो टीम वापस हो गयी। पशु तस्करों ने देखा कि पुलिस चली गयी तो वहां से वो हाइवे के किनारे पचवस गांव में जा धमके। वहां उनहोंने शिवकुमार की भैंस चुराने की कोशिश की। पगहा खोल रहे थे तभी शिवकुमार जाग गए और उनका विरोध किया। इस पर तस्करों ने उसे गोली मार दी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराय गया, जहां हालत अभी भी चिन्ताजनक बतायी जा रही है। शिवकुमार के परिजनों ने बताय कि रात में दो पशु तसकर पिकअप हाइवे पर खड़ी कर घुस आए और भैंस खोलकर ले जाने लगे। शिवकुमार तस्करों पर टूट पड़ा। जब तस्करों ने खुद को फंसता देखा तो गोली चली दी, जिससे शिवकुमार घायल होकर वहीं गिर पड़ा और तस्कर फरार हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
By Satish Srivastava