scriptनदी में नहाती हुई लड़कियों पर पड़ी मनचलों की नजर, पहुंच गए पानी में और किया यह | Boys harassed to bathing girls in river | Patrika News
बस्ती

नदी में नहाती हुई लड़कियों पर पड़ी मनचलों की नजर, पहुंच गए पानी में और किया यह

नदी में नहा रही लड़कियों को देख युवक उनके पास पहुंच गए…
 

बस्तीNov 11, 2017 / 02:07 pm

ज्योति मिनी

Boys harassed to bathing girls in river

नदी में नहा रही लड़कियों को देख युवक उनके पास पहुंच गए…

बस्ती. यूपी में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। महिला अपराध से जुड़े तमाम ऐसे मामले सामने आते रहत हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के चंदौली जिले का है। जहां नदी में नहा रही लड़कियों को देख युवक उनके पास पहुंच गए और उनसे छेड़खानी की।
इस घटना के बाद अब शहर या गांव में लड़कियां नदी में नहाने से भी परहेज करेंगी। जानकारी के अनुसार एक लड़की अपनी कुछ सहेलियों के साथ गंगा घाट नहाने जा रही थी। जब लड़कियां घाट पहुंच गईं तो लड़के भी उनकी तरफ पहुंच गए।
चंदौली का धानापुर थानान्तर्गत का नरौली घाट जहां दलित लड़कियां अकसर नहाने जाया करती हैं। क्योंकि वहां भीड़ भाड़ नहीं होती औऱ सुनसान घाट पर वे बेखौफ होकर नहाती हैं। उस दिन भी कुछ दलित लड़किया पूजा-पाठ और स्नान के लिए घाट पहुंही थीं। पर उन्हें क्या पता था कि, उनके साथ ऐसा वाकया होने वाला है, जिसकी उन्होंनने कभी कल्पना भी नहीं की। वे तो खुशी-खुशी हंसी मजाक व बातें करते हुए घाट पहुंची थी।
इसी बीच कुछ दबंग मनचले वहां आ पहुंचे, जिन्हें देख लड़कियां परेशान हो गईं। उन्होंने कहा भी कि, इधर मत आओ हम नहा रहे हैं, पर लड़के उनक बात मानने के बजाय अश्लील टिप्पणी करने लगे। साथ ही नहाती हुई लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें मारा पीटा भी।
इसके बाद लड़कियां अपने घर आ गईं और सारी बात परिजनों को बताई। परिजन लड़कियों के साथ सीधे थाने पहुंचे और मामले को दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया साथ ही पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं इस मामले में इस संबंध में एसओ का कहना रहा कि मामला मारपीट का है।

Home / Basti / नदी में नहाती हुई लड़कियों पर पड़ी मनचलों की नजर, पहुंच गए पानी में और किया यह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो