scriptअयोध्या से पहले यहां शुरू हुआ भव्य राम मंदिर निर्माण, जहां राजा दशरथ ने उनके जन्म के लिये यज्ञ किया था | Ram Mandir Cunstruction Start at Makhoda Dham Basti | Patrika News
बस्ती

अयोध्या से पहले यहां शुरू हुआ भव्य राम मंदिर निर्माण, जहां राजा दशरथ ने उनके जन्म के लिये यज्ञ किया था

पुराणों में ऐसी मान्यता है कि यहीं राजा दशरथ ने किया था पुत्रेेष्टि यज्ञ।

बस्तीJun 20, 2019 / 05:21 pm

रफतउद्दीन फरीद

Ram Mandir

राम मंदिर

बस्ती . अयोध्या में राम मंदिर बनने में अभी इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंक मामला अब भी कोर्ट में ही अटका हुआ है। पर यूपी के बस्ती जिले में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। पुराणों की मान्यता है कि भगवान राम के जन्म के लिये राजा दशरथ ने बस्ती के मखोड़ा में ही पुत्रेष्टि यज्ञ किया था, जिसके बाद भगवान राम का जन्म हुआ। अयोध्या से पहले बस्ती के मखोड़ा में भगवान राम का उद्धव मंदिर बनवाया जा रहा है।
यूपी के बस्ती जिले के मखोड़ा धाम में इन दिनों खूब जोर शोर से काम चल रहा है। वो इसलिये क्योंकि यहां भगवान राम का उद्धव मंदिर बनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के हरैया विधानसभा विधायक अजय सिंह की कोशिश से मखोड़ा धाम में मंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है। भूमि पूजन से लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। पुराणों में ऐसी मान्यता है कि भगवान राम के जन्म के लिये अयोध्या के राजा दशरथ ने बस्ती जिले के मखोड़ा धाम में पुत्रेष्टि यज्ञ किया, जिसके बाद भगवान राम का जन्म हुआ। अब उसी जगह भगवान राम का उद्धव मंदिर निर्मित हो रहा है। विधायक का कहना है कि भगवान राम का भव्य मंदिर उस स्थान पर बन रहा है कि जहां से उनका उद्भव हुआ है। इसके बाद अयोध्या में भी राम मंदिर निर्माण का मार्ग खुलेगा।
By Satish Srivastava

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो