6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्वचा की देखभाल करते समय पुरुष अक्सर करते है ये गलतियां

चेहरे की त्वचा काफी संवेदनशील होती है और इसे विशेष देखभाल की जरूरत होती है, इसलिए शरीर और चेहरे पर एक ही साबुन नहीं लगाना चाहिए। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 2 Jan 2017, 5:23 PM IST

Beauty Tips

Beauty Tips

नई दिल्ली। पुरुष आम तौर पर त्वचा की देखभाल में कोई विशेष सावधानी नहीं बरतते हैं। अपने शरीर के देखभाल करते समय अक्सर कई छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं। आपको बता दें पुरुषों को अपने शरीर और चेहरे पर अलग-अलग साबुन इस्तेमाल करना चाहिए। पुरुषों के सौंदर्य उत्पाद कंपनी ब्रिकेल के सह-संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोश मेयर ने आमतौर पर पुरुषों द्वारा की जाने वाली गलतियों के बारे में बताया है।


- चेहरे की त्वचा काफी संवेदनशील होती है और इसे विशेष देखभाल की जरूरत होती है, इसलिए शरीर और चेहरे पर एक ही साबुन नहीं लगाना चाहिए। जैविक चीजों से समृद्ध नेचुरल फेसवॉश का इस्तेमाल करें। यह केमिकल मुक्त होने के साथ ही आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया और गंदगी को दूर कर देते हैं।

- झाग वाला फोमिंग शेव क्रीम से दाढ़ी बनाने पर आपकी त्वचा में जलन हो सकती है, इसलिए लोशन वाले शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें। बढिय़ा क्वालिटी की शेविंग क्रीम लगाने से आपकी त्वचा लाल नहीं पड़ेंगी और जलन भी नहीं होगी। शेविंग के बाद अल्कोहल फ्री आफ्टर शेव लगाएं।

- रोजाना दो बार चेहरे को फेसवॉश से धोना चाहिए और त्वचा को सौम्य रखने के लिए चेहरा धुलने के बाद मॉइश्चराइजर भी लगाना चाहिए।

- सन टैन से बचने के लिए तेज धूप में निकलने से पहले एसपीएफ 15 या इससे ज्यादा जैसे एसपीएफ 20, 30 युक्त सनस्क्रीन क्रीम लगाना नहीं भूलें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।