scriptप्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिक उत्सव कल  से, होंगे विभिन्न कार्यक्रम | beawar | Patrika News
ब्यावर

प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिक उत्सव कल  से, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिक उत्सव आज से, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

ब्यावरSep 21, 2019 / 07:55 pm

sunil jain

प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिक उत्सव कल  से, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिक उत्सव कल  से, होंगे विभिन्न कार्यक्रम


ब्यावर. प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिक उत्सव 22 से 26 सितंबर तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रेम प्रकाश आश्रम के संत शम्भू लाल साई ने बताया कि रविवार से प्रेम प्रकाश आश्रम में विभिन्न धार्मिक कार्यकम जयपुर अमरापुर दरबार के महामंडलेश्वर सद्गुरु भगत प्रकाश महाराज के सानिध्य में आयोजित होंगे। रविवार सुबह आश्रम में 8 बजे से श्री मद भागवत गीता और श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ के पाठो का शुभारंभ किया जाएगा और सत्संग किया जाएगा। रविवार को सत्संग शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रेम प्रकाश आश्रम में होगा। इसी प्रकार 23 सितंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक सत्संग प्रेम प्रकाश आश्रम में किया जाएगा। संत शम्भू लाल साई ने बताया कि 24 सितम्बर की सुबह 8 बजे सत्संग और 10 बजे महामंडलेश्वर सदगुरु भगत प्रकाश महाराज का नगर आगमन होगा। 11 बजे आश्रम में हवन और झंडारोहण कर वार्षिक उत्सव का विधिवत शुभारंभ भगत प्रकाश महाराज करेंगे। दोपहर को आम भंडारा प्रेम प्रकाश आश्रम में होगा। शाम 5 बजे से सेन्दड़ा रोड अशोका पैलेस गार्डन ने सत्संग और सांस्कृतिक भजन का कार्यकम होगा। प्रचार प्रमुख नरेंद्र जेसवानी ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे और शाम 5 बहे से 8 बजे सत्संग अशोका पैलेस गार्डन में होगा। 26 सितम्बर को सुबह 8 बजे आश्रम में मूर्ति पूजन, श्री मद भागवत गीता , श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ के पाठो का भोग लगा कर समापन और सत्संग के बाद भंडारा होगा। शाम को 5 बजे अशोका पैलेस गॉर्डन में सत्संग ,महामंडलेश्वर भगत प्रकाश महाराज प्लव डालकर वार्षिक उत्सव का समापन करेंगे।

Home / Beawar / प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिक उत्सव कल  से, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो