30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुक्तालय के आदेश की नहीं हुई पालना, व्याख्यानों की रिकॉर्डिंग हुई न भेजी कोई सूचना

एसडी कॉलेज : ब्यावर के चार व्याख्याता किए थे चयनित तीन दिसम्बर से करनी थी रिकॉर्डिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 5 Dec 2019, 2:47 PM IST

आयुक्तालय के आदेश की नहीं हुई पालना, व्याख्यानों की रिकॉर्डिंग हुई न भेजी कोई सूचना

आयुक्तालय के आदेश की नहीं हुई पालना, व्याख्यानों की रिकॉर्डिंग हुई न भेजी कोई सूचना


ब्यावर. सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से जारी आदेशों की पालना नहीं की जा रही है। यहां चयनित व्याख्याताओं की कक्षाओं में दिए गए व्याख्यानों की न तो रिकॉर्डिंग की गई और न ही कोई सूचना आयुक्तालय की ओर से गठित मोनिटरिंग कमेटी के सदस्य को भेजी गई है। तीन दिसम्बर से यह रिकॉर्डिंग शुरू की जानी थी और चार व्याख्याताओं का चयन किया गया था। हालाकिं महाविद्यालय प्रशासन जल्द ही यह व्यवस्था सुचारू करने का दावा कर रहा है।

READ MORE :घर से लाने पड़ रहे ओढऩे के लिए कंबल

कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से प्रदेशभर के विभिन्न महाविद्यालयों के दौ सौ नौ व्याख्याताओं का चयन किया, जिनके व्याख्यानों की मोबाइल के जरिए रिकॉर्डिंग करनी थी। ब्यावर के सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय के भी चार व्याख्याता शामिल किए गए, जिनमें अर्थशास्त्र के सुप्रतीक पाठक, समाजशास्त्र विषय के आलोक मीणा, हिंदी साहित्य के दीपाली शर्मा व सुनिता अवस्थी शामिल थे। महाविद्यालयों की नियमित कक्षाओं में पढ़ाए जाने वाले विषयों की विश्वविद्यालयवार एंव माहवार विषय सारणी आयुक्तालय ने जारी की। यह रिकॉर्डिंग तीन दिसम्बर से ही रोजाना शाम पांच बजे तक आयुक्तालय की ओर से गठित मोनिटरिंग कमेटी के सदस्य जयदीपसिंह को भेजनी थी लेकिन ब्यावर कॉलेज में न तो रिकॉर्डिंग हुई और न ही कोई सूचना भेजी गई। आयुक्त कॉलेज शिक्षा आुयक्त प्रदीप कुमार बोरड़ ने तीन दिसम्बर को आदेश जारी कर इसे गम्भीरता से लेने के निर्देश भी दिए है।

READ MORE :जलकुम्भी ने पसारे पांव, दूर हुए प्रवासी पावणे

कौन करेगा रिकॉर्ड, कैसे भेंजेंगे?
कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने आदेश तो जारी कर दिए लेकिन आदेशों में स्पष्ट नहीं किया गया कि जब व्याख्याता कक्षा में व्याख्यान दे रहा होगा तो उसे मोबाइल में रिकॉर्ड कौन करेगा? साथ ही एक घंटे के कॉलांश के रिकार्डिंग की क्या व्यवस्था रहेगी? इस रिकॉर्डिंग को भेजने के लिए क्या व्यवस्था रहेगी? एेसे में व्याख्याता व कॉलेज प्रशासन असमंंजस की स्थिति में है। जानकारों का मानना है कि कॉलेज को इस तरह के आदेश तो जारी कर दिए गए लेकिन संसाधनों की कमी के चलते यह व्यवस्था सुचारू हो पाएगी, इसको लेकर संशय ही है।

READ MORE : ब्यावर के "नरेश" बन गये भाजपा के कनोजिया

इनका कहना है...
यह सही है कि तीन दिसम्बर से रिकॉर्डिंग भेजने के निर्देश मिले, नहीं भेजी गई। संसाधनों की कमी जरूर रहेगी, लेकिन जल्द ही आयुक्तालय से मिले निर्देश की पालना शुरू कर दी जाएगी।
पुखराज देपाल, प्राचार्य, एसडी कॉलेज ब्यावर

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़