scriptकांग्रेस पार्षद बोले, चहेतों के हो रहे काम? | beawar | Patrika News
ब्यावर

कांग्रेस पार्षद बोले, चहेतों के हो रहे काम?

समस्याओं का अंबार, प्रशासन उदासीन, आमजन परेशान-कांग्रेस पार्षद मिले आयुक्त, शहर की विविध समस्याओं के निराकरण पर जताई चिंता, नक्शे व पट्टे के काम अटका होने से लोगों को हो रही परेशानी, भाजपा पर साधा निशाना

ब्यावरJul 28, 2020 / 12:50 am

Bhagwat

कांग्रेस पार्षद बोले, चहेतों के हो रहे काम?

कांग्रेस पार्षद बोले, चहेतों के हो रहे काम?

ब्यावर. शहर में विविध समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। नगर परिषद प्रशासन जन हित के कार्य नहीं करवा रही है। आमजन की समस्याएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। शहर की विविध समस्याओं को लेकर कांग्रेस के पार्षद आयुक्त जब्बरसिंह से मिले। इन समस्याओं का निराकरण करवाने की मांग की। आयुक्त ने संबंधित शाखाओं के प्रभारियों को बुलवाकर जनहित की समस्याओं का जल्द निराकरण करवाने की मांग की है। पार्षदों ने ज्ञापन में बताया कि पिछले लम्बे समय से शहर का विकास रुक गया है। जनहित के कोई कार्य नहीं किए जा रहे है। आमजन की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे लोगों में निराशा है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व सीवरेज की खुदाई से क्षतिग्रस्त सड़कों को अब तक दुरुस्त करवाया, मुख्य मार्गो पर गड्ढे हो रखे है, गलियों में पानी की निकासी सही नहीं होने से जगह-जगह पानी भरा है, शहर की रोड लाइटें खराब पड़ी है, शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे है, आवारा मवेशियों के जमघट के कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में दलपतराज मेवाड़ा, राजेश शर्मा, विक्रम सोनी, निर्मलकुमार पंवार, गिरधारीलाल पोपावत, कमला दगदी, राजेन्द्र तुनगारिया, दिनेश बैरवा, राकेश साहू, भरतकुमार, करुणा जावा, भुवनेश शर्मा, संतोष शर्मा सहित अन्य शामिल रहे। भाजपा पार्षदों पर साधा निशानापार्षदों ने आयुक्त को दिए ज्ञापन में भाजपा पार्षदों पर भी निशाना साधा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी एवं सभापति के नजदीकी पार्षद काम करवाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम करवा रहे है। हाल ही में उपसभापति व स्वास्थ्य निरीक्षक के बीच भी विवाद हो चुका है। बाद में राजीनामा करवाया गया। उन्होंने शहर में अवैध एवं अनाधिकृत निर्माण होने का भी आरोप लगाया।

Home / Beawar / कांग्रेस पार्षद बोले, चहेतों के हो रहे काम?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो