नामांकन दाखिल करने वालों में 2 महिला दावेदार भी हैं। दोनों दावेदारों ने साजा विधानसभा से फॉर्म भरा है। नवागढ़ और बेमेतरा विधानसभा में एक भी महिला दावेदार नहीं हैं। इधर आखिरी दिन नवागढ़ विधानसभा से कांग्रेस के गुरुदयाल सिंह बंजारे के अलावा दूसरे गुरुदयाल ने निर्दलीय नामांकन भरा है। थोड़ी देर तक दोनों नामों को लेकर कन्यफूजन की स्थिति बनी रही। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बेमेतरा से संजीव अग्रवाल वल्द रामस्वरूप अग्रवाल ग्राम बेरला निर्दलीय चुरामन सिंह साहू सहित अन्य ने नामांकन भरा है।
विधानसभा साजा में लाभचंद बाफना वल्द पारसमल बाफना, ग्राम साजा भाजपा, अशोक तान्दुलकर तुलसी राम, ग्राम भिलाई निर्दलीय, रवीन्द्र चौबे देवी प्रसाद चौबे, ग्राम महुआभांठा कांग्रेस, टेकसिंह चंदेल चिरंज लाल चंदेल, ग्राम हिरेतरा जनता कांग्रेस, बंसत अग्रवाल वल्द लख्खी प्रसाद अग्रवाल, थानखम्हरिया निर्दलीय, ग्राम साजा जनता दल युनाइटेड, उत्तम चौहान गिरधारी लाल चौहान, ग्राम नंदनी नगर निर्दलीय ने नामांकन भरा है।
आज नामांकन फॉर्म जमा करने जनता कांग्रेस ने किसान भवन से रैली निकाली। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कार्यालय पहुंची। इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के बेमेतरा विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी योगेश तिवारी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया। उनके साथ कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ किसानों, महिला कमांडो की भीड़ थी। महिलाएं भी योगेश तिवारी के साथ कलक्टर कार्यालय तक पैदल चली। इससे जाम की स्थिति रही।