भिलाई@Patrika. छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की बजट में सभी वर्ग के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किया गया है। सबसे ज्यादा राहत किसानों और ग्रामीणों को मिली। किसानों के ऋण माफी के तहत सहकारी बैंकों के अलावा अब राष्ट्रीयकृत बैंकों के कृषि ऋृण भी माफ होंगे। राजीव गांधी सर्वजल योजना के तहत गांवों में बीपीएल परिवार के लिए नि:शुल्क शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा। इसी तरह बिजली के घरेलु उपभोक्ताओं के लिए 400 यूनिट तक बिजली बिल माफ किए जाएंगे। इसके लिए बजट में 400 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। 5 एचपी हार्स पावर के कृषि पंपों को नि:शुल्क बिजली कनेकश्न दिया जाएगा।