4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार का घड़ा भर गया -अतिथि शिक्षकों ने मटके फोडक़र सरकार की नीतियों का जताया विरोध

अतिथि शिक्षकों ने सरकार के नीतियों के विरोध में फोड़े मटके, संघ के जिला अध्यक्ष केसी पवांर कहना कि सरकार का घड़ा भर गया है।

2 min read
Google source verification

बेतुल

image

Ashok Waiker

Feb 05, 2018

Guest teachers in collectorate campus protest against government policies

Guest teachers in collectorate campus protest against government policies

बैतूल। शासकीय स्कूलों में वर्षो से अतिथि शिक्षक के पद पर कार्य करने वाले अतिथि शिक्षकों ने सोमवार को कलेक्टोरेट के सामने सरकार की नीतियों के विरोध में मटके फोडक़र अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय शाह भी शिक्षकों के समर्थन में उतरकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। अतिथि शिक्षकों का कहना था कि वे पिछले १० वर्षो से एक ही मानदेय पर कार्य कर रहे है, उसके बाद भी सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों की मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है। संघ के जिला अध्यक्ष केसी पवांर ने बताया कि पिछले दस वर्षो से सरकार से विभागीय परीक्षा का आयोजन कर नियमित करने की मांग कर रहे है, जिसके बाद भी सरकार द्वारा मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। उनका कहना कि सरकार का घड़ा भर गया है। अब सरकार को गिराने के लिए मजबूर होकर अतिथि शिक्षकों को सडक़ पर उतरना पड़ रहा है। सरकार के नीतियों के विरोध में मटके फोडक़र विरोध दर्ज करना पड़ रहा है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने बताया कि अतिथि शिक्षकों को पिछले १० वर्षो से सरकार द्वारा वर्गवार अलग-अलग मानदेय दिया जा रहा है, जिसमें वर्ग-३ को १०० रूपए, वर्ग-२ को १५० और वर्ग-१ के लिए १८० प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा है। कम मानदेय में गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा । जिले भर के अतिथि शिक्षकों ने कर्मचारी भवन में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने के बाद में अतिथि शिक्षकों ने कर्मचारी भवन से एक मटका रैली का आयोजन किया। रैली के रूप में कलेक्टोरेटे पहुंचे अतिथि शिक्षकों ने कलेक्टर कार्यालय के मामने मटके फोडक़र मुख्यमंत्री के नाम का जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अतिथि शिक्षकों की हड़ताल का समर्थन करने के लिए कांग्रेसी नेता अजय शाह धरना स्थल पर पहुंचे। अतिथि शिक्षकों की मटका रैली में भी शामिल हुए।
कलेक्टोरेट परिसर में जारी रहेगा प्रदर्शन
संगठन के मीडिया प्रभारी नीलेश खातरकर ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला मुख्यालय के साथ ही अतिथि शिक्षकों द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर मांगे पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार को अधिकांश स्कूलों के अतिथि शिक्षक हड़ताल में शामिल होने के कारण स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हुई।