scriptचुनाव से पहले बड़ी खबरः केजरीवाल की पार्टी के एक हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल | Breaking arvind kejriwal latest news today | Patrika News
बेतुल

चुनाव से पहले बड़ी खबरः केजरीवाल की पार्टी के एक हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

चुनाव से पहले बड़ी खबरः केजरीवाल की पार्टी के एक हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

बेतुलSep 11, 2018 / 06:11 pm

Manish Gite

kejriwal

चुनाव से पहले बड़ी खबरः केजरीवाल की पार्टी के एक हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भोपाल/बैतूल। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। आप के बैतूल सांसद प्रत्याशी राजेश सरयाम के नेतृत्व में करीब एक हजार कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए। यह सभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शामिल हो गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मंच से सभी कार्यकर्ताओं के बीजेपी में शामिल होने का दावा करते हुए उनका स्वागत किया गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को बैतूल पहुंची। इस मौके पर बैतूल जिले से आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और सांसद प्रत्याशी राजेश सरयाम ने अपने एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भी पार्टी में आए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सरयाम आम आदमी पार्टी के सांसद प्रत्याशी रह चुके हैं और काफी वर्षों से बैतूल में सक्रिय हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता का भाजपा में शामिल होना काफी अहम माना जा रहा है। इससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

 

cm shivraj singh chauhan

50 सालों में कांग्रेस ने कर दिया बर्बाद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को बैतूल पहुंची थी, इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि कांग्रेस की दिग्विजय सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 सालों में बैतूल को कुछ नहीं दिया। यहां की जनता विकास की राह देखती रही। चौहान ने कहा कि बैतूल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। जो भी यहां की जनता मांगेगी वो मैं दूंगा।

दिग्विजय और कमलनाथ को देना होगा जवाब
-कांग्रेस ने शिक्षा की व्यवस्था को चौपट कर दिया था। यह आरोप नहीं सच्चाई है। दिग्विजय सिंह आपको जवाब देना होगा, कमलनाथ आपको जवाब देना होगा।
-पूरी शिक्षा की व्यवस्था को दिग्विजय सिंह आपने बदनाम कर दिया। एक पीढ़ी को बर्बाद करने का पाप आपके सिर है, जिसे कोई माफ नहीं करेगा।
-शिक्षा व्यवस्था को हमने सुधारा। शिक्षकों की तन्खा 40 हजार से 61 हजार रुपए कर दी। दो तीन दिन में ही नई भर्ती के विज्ञापन निकलने वाले हैं। हजारों शिक्षाकर्मियों की भर्ती होगी। इनमें बेटे और बेटियों को बराबर-बराबर सीट मिलेगी। पुलिस में भी भर्ती निकलने वाली है।
-कांग्रेस ने बांध बनाने की घोषणा की, लेकिन एक बांध नहीं बनाया, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश में 28 बांध बना दिए।
-मध्यप्रदेश को कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया था।

Home / Betul / चुनाव से पहले बड़ी खबरः केजरीवाल की पार्टी के एक हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो