scriptये क्या..कांग्रेस विधायक ने कर दिया बीजेपी कार्यालय का लोकार्पण, देखें वीडियो | Congress MLA Brahma Bhalavi inaugurated BJP office see video | Patrika News
बेतुल

ये क्या..कांग्रेस विधायक ने कर दिया बीजेपी कार्यालय का लोकार्पण, देखें वीडियो

अजब एमपी का गजब मामला, कांग्रेस के विधायक ने कर दिया बीजेपी के दफ्तर का उद्घाटन, सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा..

बेतुलSep 08, 2020 / 08:59 pm

Shailendra Sharma

mla.jpg

बैतूल. मध्यप्रदेश में एक और अजब गजब मामला सामने आया है। अजब गजब इसलिए क्योंकि एक तरफ जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ ‘उपचुनाव की जंग’ के लिए तैयारियां कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ एक कांग्रेस विधायक बीजेपी के दफ्तर का उद्घाटन कर रहे हैं। सुनकर हैरानी हुई होगी लेकिन ये सच है। जी हां बैतूल के घोड़ाडोंगरी विधायक बह्मा भलावी ने ये अजीब कारनामा किया है। अब सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा हो रही है कि कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस विधायक ने काटा बीजेपी दफ्तर का ‘फीता’
मंगलवार को बैतूल के शाहपुर में जनपद द्वारा बनाए गए कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण और बर्तन वितरण कार्यक्रम था। शासकीय कार्यक्रम होने से भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता पहुंचे थे। कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण होने के बाद इसी कॉम्प्लेक्स की एक दुकान में भाजपा कार्यालय का भी लोकार्पण था। क्षेत्रीय कांग्रेसी विधायक ब्रम्हा भलावी ने सांसद डीडी उइके,मंगल सिंह आदि की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय का फीता काट दिया। कार्यालय के अंदर जाकर भी बैठ गए। विधायक ब्रम्हा थोड़ी देर में कार्यालय से बाहर आ गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक ब्रम्हा की भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं रही। जनपद के अधिकारियों द्वारा लोकार्पण में अपने छोटे कर्मचारियों पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ा जा रहा है। जनपद सीईओ कंचन डोंगरे ने बताया कि कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है।

देखें वीडियो-

https://youtu.be/az-Fg62tyJE

विवाद के बाद धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता
कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को भाजपा नेताओं की साजिश बताया है। भाजपाईयों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसी जनपद के सामने ही धरने पर बैठ गए हैं। पूरे घटनाक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद भी हुआ। कांग्रेस विधायक ब्रम्हा भलावी द्वारा भाजपा कार्यालय का फीता काटने के बाद भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए। विधायक प्रतिनिधि नरेन्द्र मिश्रा और भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर के बीच विवाद हुआ। विधायक को भाजपा कार्यालय लोकार्पण में ले लाने को लेकर जमकर विवाद हुआ। मौके पर उपस्थित नेताओं की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। विवाद के बाद बैतूल विधायक निलय डागा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा भी शाहपुर पहुंच गए थे।

capture_1.jpg

कांग्रेस विधायक बोले भाजपाईयों की साजिश
क्षेत्रीय विधायक ब्रम्हा भलावी सहित सभी कांग्रेसी कार्रवाई की मांग को लेकर जनपद के सामने धरने पर बैठ गए हैं। विधायक भलावी ने भाजपाईयों पर षड़यंत्रपूर्वक कार्यालय का उद्घाटन कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सरकार गिराने के दौरान उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए 50 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। इसके बाद भी पार्टी नहीं छोड़ी। कांग्रेसियों ने बिना अनुमति भाजपा को कार्यालय के लिए दुकान देने और भाजपाई द्वारा मंच संचालन करने पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Home / Betul / ये क्या..कांग्रेस विधायक ने कर दिया बीजेपी कार्यालय का लोकार्पण, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो