
The cycle rally was flagged off
बैतूल।पांडूचेरी से आरंभ होकर नई दिल्ली को जाने वाली साइकिल रैली रविवार को बैतूल पहुंची। साइकिल रैली के बैतूल पहुंचने पर जेएच कॉलेज में साइकिल रैली का भव्य स्वागत किया गया है। एनसीसी केडेट्स द्वारा स्वच्छता पंखवाड़ा के अंतर्गत साइकिल रैली निकाली गई है। रैली में देश भर के एनसीसी के केडेट्स को शामिल किया गया है। जेएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ केआर मगरदे ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है, जिसके चलते एनसीसी देश व्यापी साइकिल रैली निकाली जा रही है। साइकिल रैली 12 अगस्त को पांडेचेरी से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रांतों से होकर करीब नई दिल्ली पहुंचेगी। रविवार को साइकिल रैली के महाराष्ट्र की सीमा से मप्र में प्रवेश करने पर 5 एमपी बटालियन एवं 13 एमपी बटालियन के द्वारा स्वागत किया गया। महाराष्ट्र से पहुंची एनसीसी की साइकिल रैली को गढ़ चिरौली से 5 एमपी छात्रा बटालियन बैतूल ने रिसीव किया। रैली के जेएच कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ केआर मगरदे ने हरी झंडी दिखाते हुए रैली को होशंगाबाद के लिए रवाना किया। 13 एमपी बटालियन छात्र को भेंट करते हुए, एमपी ५ बटालियन होशंगबाद को प्रदान करेगी। इस अवसर पर एमपी ५ के बटालियर के कमांडिंग आफिसर कर्नल पीआर रवि कुमार , मेजर प्रतिमा नायर , सुबेदार मेजर नियम, लेफ्टिनेंट आफिसर कमलेश अहिरवार , लेफ्टिनेंट आफिसर खुशाल देवघरे सहित पीआई स्टाफ उपसिथत रहा। इस दौरान लोगों को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने का संदेश दिया गया है।
साइकिल रैली २ हजार ३७० किमी का करेगी सफर
एनसीसी केडेटस द्वारा साइकिल रैली पांडेचेरी से आरंभ की है, जो २ हजार ३७० किमी का सफर तय कर नई दिल्ली पहुंचेगी। रैली को पांडेचरी से बैतूल तक पहुंचने पर १४५१ किमी की दूरी तक की है। बैतूल से नईदिल्ली ९२५ की दूरी तय कर साइकिल रैली का सामापन होगा। आफिसर कमलेश अहिरवार ने बताया कि साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाना है। रैली द्वारा यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान लोगों द्वारा जगह-जगह पर रैली का स्वागत किया गया।
Published on:
09 Sept 2019 02:02 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
