script800 रुपए में बुक किया जा रहा था स्लाट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | fraud: Slot was being booked for 800 rupees | Patrika News
बेतुल

800 रुपए में बुक किया जा रहा था स्लाट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया…

बेतुलMay 18, 2021 / 05:48 pm

Ashtha Awasthi

vaccine.png

Vaccination fraud

बैतूल। 18 साल से ज्यादा वालों के वैक्सीनेशन (Vaccination) शुरु होने के बाद से लगतार फर्जीवाड़े की खबरे सामने आ रही है। शहर में अब टीकाकरण के लिए आठ सौ रुपए में एक स्लाट बुक किया जा रहा था। इसके लिए बकायदा वैक्सीन स्लॉट एवेलेबल वाट्सऐप ग्रुप भी बनाकर रखा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एके भट्ट की गंज पुलिस थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

MUST READ: फायदेमंद वैक्सीन: टीके के बाद भी लोगों को हो रहा कोरोना संक्रमण, लेकिन जान को खतरा नहीं

photo6134055430561835942.jpg

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने टीकाकरण के लिए कितने लोगों से स्लाट बुक किए और रुपए लिए हैं इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी दिनेश कलमे (29) निवासी खपरिया बीजादेही और नरेंद्र यादव (21) निवासी थाना चिचोली को गिरफ्तार किया। दोनों ही आरोपियों के मोबाइल को जब्त करके पूछताछ की जा रही है।

वहीं राजधानी भोपाल में भी अजीबो-गरीब मामले सामने आ रहा है। यहां पर कोरोना वैक्सीन लगे बिना ही सर्टिफिकेट जारी हो रहा है। पूर्व पार्षद सतीश नायक के साथ ऐसा ही हुआ। वे दूसरी डोज लगवाने केंद्र की तलाश ही कर रहे थे कि दूसरी डोज लगने का सर्टिफिकेट मिल से गया। ये डोज छह मई को लगना बताया गया। वैक्सीन लगाने वाली डॉ. का नाम प्रतिभा सिंह लिखा है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81betr

Home / Betul / 800 रुपए में बुक किया जा रहा था स्लाट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो