
Tax recovery
बैतूल। नगरपालिका ने वित्तीय वर्ष २०१८-१९ में वसूली के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महज एक महीने में २ करोड़ रुपए का रेवेन्यु वसूल किया है। इस प्रकार पूरे वित्तीय वर्ष में नगरपालिका की कुल ६८ प्रतिशत वसूली हुई है। जो ५.२५ करोड़ से अधिक होना बताई जाती है। बताया गया कि इस साल नगरपालिका की कुल डिमांड ७.८८ करोड़ रुपए थी। चुनावी वर्ष होने के चलते वसूली बढऩा मुश्किल नजर आ रहा था क्योंकि फरवरी माह में महज २९ प्रतिशत ही वसूली हो सकी थी, लेकिन सीएमओ के विशेष मार्गदर्शन में वसूली के लिए रेवेन्यु विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि आज नगरपालिका वसूली के मामले में बेहतर स्थिति में पहुंच गई है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार को नगरपालिका द्वारा टैक्स वसूली की गई।
७.८८ करोड़ की थी डिमांड
नगरपालिका की कुल वार्षिक डिमांड ७ करोड़ ८८ लाख रुपए थी। जिसे वसूलने के लिए नगरपालिका द्वारा वित्तीय वर्ष २०१८-१९ की शुरूआत से प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पिछले साल अप्रैल २०१८ से फरवरी २०१९ तक महज २५ प्रतिशत ही नगरपालिका कर वसूल कर पाई थी। चूंकि मार्च वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना था इसलिए नगरपालिका सीएमओ ने २० राजस्व कर्मचारियों को प्रतिदिन १-१ लाख रुपए की कर वसूली का टारगेट दिया। इस प्रकार नगरपालिका को प्रतिदिन १७ से १८ लाख रुपए की आय होना शुरू हो गई। जिसके कारण बीते एक महीने में नगरपालिका को राजस्व संग्रहण से कुल २ करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है। देखा जाए तो पूरे वित्तीय वर्ष में नगरपालिका को सवा पांच करोड़ रुपए राजस्व संग्रहण से प्राप्त हुआ है।
इसलिए बढ़ गई डिमांड
आमतौर पर नगरपालिका की डिमांड ४ से ५ करोड़ के बीच हुआ करती थी लेकिन सेटेलाइट सर्वे के बाद यह डिमांड बढ़कर ७ करोड़ ८८ लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे रेवेन्यु कलेक्शन में तो बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन प्रतिशत में कमी आ गई है। बताया गया कि सर्वाधिक डिमांड संपत्तिकर की कुल २.७८ करोड़ रुपए हैं। जबकि जल शुल्क १.४६ करोड़ रुपए एवं शिक्षा उपकर १.४९ करोड़ रुपए बताया जाता है। वसूली की रफ्तार में जो तेजी आई है उसका पूरा श्रेय सीएमओ टीम वर्क को देती है जिसकी वजह से ६८ प्रतिशत वसूली कर पाना संभव हो सका है।
इनका कहना
- नगरपालिका की कुल डिमांड ७.८८ करोड़ रुपए थी। चुनावी वर्ष होने के कारण वसूली प्रभावित हो गई थी। फरवरी में महज २९ प्रतिशत वसूली हुई थी। जिसके बाद २० राजस्व निरीक्षकों को प्रतिदिन एक-एक लाख रुपए वसूली का टारगेट दिया गया। जिससे हम निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच पाए।
- प्रियंका सिंह, सीएमओ नगरपालिका बैतूल।
Published on:
31 Mar 2019 09:10 pm

बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
