scriptलड़कियां बनकर बस में सफर करते पकड़ाए दो लड़के, देखिए वीडियो | see video Two boys caught traveling in bus disguised as girls | Patrika News
बेतुल

लड़कियां बनकर बस में सफर करते पकड़ाए दो लड़के, देखिए वीडियो

शक होने पर यात्रियों ने पुलिस को दी सूचना तो खुला लड़की बने लड़कों का राज…

बेतुलSep 28, 2022 / 08:22 pm

Shailendra Sharma

betul.jpg

बैतूल. आंखों में काजल..माथे पर बिंदी, हाथों में चूडियां और मुंह बांधकर साड़ी पहने दो लड़कियां बस में सफर कर रही थीं। लेकिन उनके हाव भाव कुछ गड़बड़ थे जिसके कारण बस में सवार अन्य यात्रियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बस को रुकवाकर दोनों के चेहरे से जब दुपट्टा हटवाया तो पुलिस भी ये देखकर हैरान रह गई कि दो लड़के लड़कियां बनकर बस में सफर कर रहे थे। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लेकर आई है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला बैतूल का है जहां बुधवार को एक बस में लड़की बनकर सफर करते हुए दो लड़कों को पकड़ा गया है।

 

ये है पूरा मामला
बुधवार को दो युवक साड़ी पहनकर बस में यात्रा कर रहे हैं। बस में ही सवार दूसरे यात्रियों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बस से उतारकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को उनके घरवाले बाहर घूमने नहीं जाने देते थे इसी कारण उन्होंने महिलाओं के कपड़े पहनकर बाहर जाने का सोचा और महिलाओं की तरह साड़ी ब्लाउज पहनकर श्रंगार किया और मुंह बांधकर घर से निकल पड़े। युवकों ने पुलिस को बताया है कि वो बस से चंडी दरबार जा रहे थे।

देखें वीडियो-

 

https://youtu.be/RdIgfW6Si9Q

दोनों युवकों की पहचान नर्मदापुरम जिले के केसला थाना क्षेत्र के झिरनापुर निवासी विजय वारस्कर और संजय अखंडे के तौर पर हुई है। जिन्हें एकोग गंज थाना पुलिस ने पकड़ा है। दोनों युवक सच बोल रहे हैं या फिर झूठ इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। फिलहाल दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में दोनों युवकों ने ये भी बताया है कि वो दोनों मवेशी चराते हैं और घरवालों को धोखा देने के लिए उन्होंने महिलाओं के कपड़े पहने थे और घर से महिलाओं के कपड़े पहनकर ही बस में बैठे थे।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8e1qv5

Home / Betul / लड़कियां बनकर बस में सफर करते पकड़ाए दो लड़के, देखिए वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो