26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

150 करोड़ से बनेगा वर्धा बांध, 25 गांवों के किसानों को मिलेगा पानी

बुधवार को भी प्रभात पट्टन विकासखंड के ग्राम नरखेड़ के पास वर्धा नदी पर बनने वाले बांध का भूमिपूजन विधायक देशमुख ने किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Rakesh Kumar Malviya

•

Updated: 5 Oct 2018, 3:16 PM IST

Wardha Dam to be built by 150 crore

150 करोड़ से बनेगा वर्धा बांध, 25 गांवों के किसानों को मिलेगा पानी

मुलताई. चुनाव आचार संहिता लगने से पहले जनप्रतिनिधियों द्वारा आए विकास कार्याे और करोड़ों रुपए की योजना का भूमिपूजन किया जा रहा है। बुधवार को भी प्रभात पट्टन विकासखंड के ग्राम नरखेड़ के पास वर्धा नदी पर लगभग डेढ़ अरब की लागत से बनने वाले बांध का भूमिपूजन विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिप सदस्य हरीराम नागले, अशोक पांसे सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वर्धा बांध के साथ ही क्षेत्र में निर्मित होने वाले खैरी जलाशय, चकोरा जलाशय, वलनी जलाशय, लिहदा जलाशय एवं सोनोरी जलाशय का भी भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया।
विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि वर्धा बांध से भी पारसडोह जलाशय की तरह नई तकनीकि लिफ्ट से किसानों को पानी मिलेगा जिससे प्रभात पट्टन विकासखंड के लगभग 25 गांवों के किसानों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। विधायक देशमुख ने कहा कि वर्धा बांध के निर्माण होने के बाद किसानों की हालत सुधरेगी तथा पहले से अधिक उत्पादन वे ले सकेगें साथ ही क्षेत्र में जलस्तर भी बढ़ेगा जिससे पेयजल समस्या का भी निदान होगा। उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र कृषि प्रधान है इसलिए उन्होंने सबसे पहले बांधों के निर्माण के लिए ही प्रयास किए जिसका सुखद परिणाम यह रहा कि मुलताई तथा प्रभात पट्टन क्षेत्र में अब बांधों की लाइन लग गई है तथा वृहद स्तर पर बांधों का निर्माण हो रहा है जिससे आगामी कुछ सालों में क्षेत्र की दशा एवं दिशा दोनों बदल जाएगी।
इस मौके पर विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि अब आपके विधायक देशमुख को लोग बांधों के नाम से ही जानते हैं। पारसडोह के बाद वर्धा जलाशय जैसी बड़ी सौगात के कारण पूरे क्षेत्र में विकास का नक्शा ही बदलने वाला है। उन्होने कहा कि पारसडोह जलाशय का सबसे अधिक लाभ प्रभात पट्टन एवं मुलताई विकासखंड को ही प्राप्त होगा तथा वर्धा जलाशय के निर्माण के बाद इस क्षेत्र की सूरत ही बदल जाएगी।

कांग्रेस कर रही ग्रामीणों को भ्रमित
विधायक देशमुख ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पूरे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में बांधों का निर्माण कांग्रेस ने 60 वर्षों में भी नहीं किया जो भाजपा ने पांच वर्ष में कर दिखाया है। उन्होने कहा कि भाजपा के विकास से कांगे्रसी बौखला गए हैं तथा ग्रामीणों को यह कह के भ्रमित कर रहे हैं कि बनने वालें बांधों का पानी इस गांव को नहीं मिलेगा या उस गांव को नहीं मिलेगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समस्त गांवों को लिफ्ट तकनीकि से बड़े-बड़े पाइपों से पानी गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।