1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम में बदलाव: घोड़ाडोंगरी,रानीपुर में झमाझम बारिश, देवठान में चक्रवाती तूफान का कहर

मौसम में बदलाव की वजह से बुधवार जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। बैतूल/घोड़ाडोंगरी/रानीपुर। मौसम में बदलाव की वजह से बुधवार जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। घोड़ाडोंगरी में जहां शाम के वक्त एक घंटे जोरदार बारिश हुई। वहीं रानीपुर में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इधर, बैतूल […]

2 min read
Google source verification
betul news

मौसम में बदलाव की वजह से बुधवार जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।

बैतूल/घोड़ाडोंगरी/रानीपुर। मौसम में बदलाव की वजह से बुधवार जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। घोड़ाडोंगरी में जहां शाम के वक्त एक घंटे जोरदार बारिश हुई। वहीं रानीपुर में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इधर, बैतूल में आसमान में काले बादल छाए रहे लेकिन तेज बारिश की जगह हल्की बूंदाबांदी भर हुई। मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं शाम के वक्त हवाओं में भी ठंडक देखने को मिली।
रानीपुर क्षेत्र में बुधवार का दिन किसानों के लिए मिश्रित भाव लेकर आया। शाम करीब सवा चार बजे अचानक आसमान में काली घटाएं छा गईं। देखते ही देखते 15-20 मिनट तक धूल भरी तेज हवाएं (अंधड़) चलीं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसके बाद बिजली की कडकड़़ाहट के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रहा। अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में तो गिरावट आई, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गईं। बारिश की वजह से खेतों में कटकर पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इधर, घोड़ाडोंगरी में भी शाम के वक्त अचानक मौसम में बदलाव होने से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक लगातार तेज बारिश का दौर जारी रहा। बारिश की वजह से लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली, लेकिन खेतों में पककर खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हो गया। वहीं बैतूल शहर में मौसम में दोपहर के वक्त ही बदलाव देखने को मिला। शाम चार बजे तक आसमान काले बादलों से घिर गया था। हवाएं भी ठंडी चलने लगी और हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई थी, लेकिन तेज बारिश नहीं है।
छतें उड़ीं, फसलें बर्बाद, बिजली व्यवस्था ठप
खेड़ीसांवलीगढ़। बैतूल जनपद अंतर्गत ग्राम देवठान में बुधवार शाम करीब 6 बजे अचानक आए तेज अंधड़, बारिश और चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों और किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवाओं के कारण कई मकानों की छतें उड़ गईं। वहीं खेतों में कटाई के लिए रखी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। इसके अलावा सब्जियों की फसल, खासकर टमाटर आदि को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तूफान की वजह से गांव में बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए और केबल टूटने से पूरे गांव में अंधेरा छा गया। अचानक आई इस आपदा से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर बैतूल से मांग की है कि गांव और खेतों का जल्द सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों एवं परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।