scriptपार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने पर विधायक के भाई-भतीजे भाजपा से निकाले गए | MLA Ravindranath Tripathi Brother and Nephew Expelled from BJP | Patrika News
भदोही

पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने पर विधायक के भाई-भतीजे भाजपा से निकाले गए

भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी (BJP MLA Ravindranath Tripathi) के भाई और दो भतीजों को भाजपा से निष्कासित (Expelled from BJP) कोकर दिया गया है। पार्टी से टिकट नहीं मिला तो तीनों भाजपा के ख़िलाफ़ निर्दलीय मैदान में उतर गए।

भदोहीApr 11, 2021 / 06:19 pm

रफतउद्दीन फरीद

Ravindranath Tripathi Brother and Nephew Expelled from BJP

रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भाई और भतीजे भाजपा से निकाले गए

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

भदोही. अब तक चेतावनी दे रही भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव में पार्टी से बगावत करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। भदोही पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी ऐसा करने वाले भाजपाइयों पर नजरें टेढ़ी कीं तो अगले ही दिन रविवार को भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी (BJP MLA Ravindranath Tripathi) के भाई भतीजों समेत 11 लोग भाजपा से निकाल (Expell from BJP) दिये गए। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने पार्टी से बगावत करने वालों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की तो उसके बाद पार्टी का माहौल अचानक गर्म हो गया है। देर रात प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भदोही पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के बाद माहौल को भांपते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था।

गौरतलब हो कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के पद पर भदोही के भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के ब्लॉक प्रमुख भाई अनिरुद्ध तिवारी वार्ड 09, सचिन तिवारी वार्ड 07 और चंद्रभूषण तिवारी वार्ड 08 से भाजपा का टिकट न मिलने पर पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसे लेकर कई बैठकों में पार्टी के प्रत्याशियों ने तरह-तरह की शिकायतें दज कराईं। इसके बाद पार्टी ने घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 11 लोगों के खिलाफ छह साल के निष्कासन की कार्रवाई कर रिपोर्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष को भेज दी गयी है।

इसे भी पढ़ें- Panchayat Election: पंचायत चुनाव में बगावत पर बीजेपी सख्त, प्रदेश अध्यक्ष ने बागियों की लिस्ट

 

 <a  href=
BJP p mla Ravindranath Tripathi ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2020/02/19/bhadohi_mla__6792860-m.jpg”>
भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी IMAGE CREDIT:

 

विधायक के मामले को लेकर पार्टी का सियासी माहौल गर्म है। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का कहना है कि अगर विधायक के परिवार के तीन सदस्यों में दो सदस्य अब भी पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के साथ आ जाते हैं तो उनके एक परिवार के एक सदस्य को भी पार्टी समर्थन देने पर विचार करेगी। अब यह देखने वाली बात होगी कि विधायक के परिवार से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के क्या रूख होता है।

इसे भी पढ़ें- भजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भाई-भतीजे बीजेपी के खिलाफ नामांकन कर क्या बोले

 

 

इन्हें किया गया है निष्कासित

बगावत करने पार्टी ने विभूति तिवारी, कृष्णा सिंह, विकास तिवारी, सचिन त्रिपाठी, चंद्रभूषण त्रिपाठी, अनिरुद्ध तिवारी, विपिन दुबे, पप्पू सोनकर, राजन यादव, राजेन्द्र पाल बघेल और शरद चन्द्र पांडेय को निष्कासित किया गया है।

By Mahesh Jaiswal

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80emzf

Home / Bhadohi / पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने पर विधायक के भाई-भतीजे भाजपा से निकाले गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो