scriptएक साथ निकली सौ से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन | More than hundred Durga idols immersed in bhadohi | Patrika News
भदोही

एक साथ निकली सौ से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

दूर दूर से विसर्जन यात्रा देखने पहुंचे लोग

भदोहीOct 09, 2019 / 11:10 am

sarveshwari Mishra

maa durga

maa durga

भदोही. यूपी के भदोही शहर में हर बार की तरह खास तरीके से दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई जिसमें सौ से अधिक दुर्गा प्रतिमा एक साथ विसर्जन के लिए निकली और बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ देर रात तक प्रतिमाएं विसर्जित की गई। विसर्जन यात्रा में देशभक्ति की भी झलक दिखाई पड़ी। यहां सभी प्रतिमाओं पर तिरंगे झंडे लगे थे। विसर्जन यात्रा में सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए भारी संख्‍या में पुलिस तैनात रही। सीसी टीवी व ड्रोन कैमरे से पूरे विसर्जन यात्रा पर निगरानी रही।
भदोही शहर इलाके के सभी दुर्गा पंडालों की मुर्तिया एक साथ एकत्र होकर विसर्जन के लिए जाती है। इस वर्ष भी सौ से अधिक पंडालों की मुर्तिया कटरा बाजार के पास एकत्र हुई। और भक्त नौ दिनों की पूजा अर्चना के बाद आज नाचते गाते गाजे बाजे के साथ माँ दुर्गा की मूर्तियो का विसर्जन यात्रा में निकले। मां के भक्तो ने भंडारे का आयोजन किया था। जहाँ बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण किये। शाम करीब पांच बजे शुरू हुई विसर्जन यात्रा इस बार ओवरब्रिज के कारण मार्ग बाधित होने की वजह से कटरा से स्टेशन रोड होते हुए निकली उसके बाद अलग अलग स्थानों पर प्रतिमाओं का देर रात तक विसर्जन चलता रहा।
BY-Mahesh Jaiswal

Home / Bhadohi / एक साथ निकली सौ से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो