मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात एक तेज रफ्तार कार औराई से गोहिलांव की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार गोहिलांव मोड़ के नजदीक पहुंची तभी चालक ने कार पर नियंत्रण को खो दिया। बेकाबू कार ने एक आठ वर्षीय खुशियाल नामक मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके बाद भी कार नहीं रूकी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ती रही। जिससे औराई थाना क्षेत्र के झौंवा गांव निवासी साइकिल सवार अर्जुन (19 वर्ष) चपेट में आ गया। साथ ही अवधेश दुबे (55 वर्ष) भी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गये। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। भाग रहे कार चालक को ग्रामीणों ने धर दबोचा। साथ ही इस हादसे में लगभग आधा दर्जन लोगो के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ औराई सहित चौरी पुलिस पहुंच गई।
By Mahesh jaiswal