scriptलूट के जेवरात बेचने वालों का लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस | Looted jewelers sell clues, clandestine police | Patrika News
भरतपुर

लूट के जेवरात बेचने वालों का लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस

अंतरराज्जीय छहमार गिरोह के पकड़े सात सदस्यों की पुलिस ने गुरुवार को वारदात के शिकार पीडि़तों की शिनाख्त परेड कराई।

भरतपुरAug 01, 2019 / 11:15 pm

rohit sharma

bharatpur

kaccha baniyan

भरतपुर. अंतरराज्जीय छहमार गिरोह के पकड़े सात सदस्यों की पुलिस ने गुरुवार को वारदात के शिकार पीडि़तों की शिनाख्त परेड कराई। सूत्रों के अनुसार चिकसाना थाने के गांव नाऊ का नगला निवासी आरएएसी हैड कांस्टेबल ताराचंद ने बदमाशों की पहचान की है, जबकि थाना उद्योगनगर के गांव टोंटपुर स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में डकैती के दौरान हुई महिला की हत्या के मामले में मृतका के परिजन बदमाशों की शिनाख्त नहीं कर पाए। उधर, बदमाशों ने वारदातों में लूटे सोने-चांदी के जेवरातों को बेचने वालों का पुलिस पूछताछ में सुराग लगा है। जिस पर पुलिस की टीम बेचने वालों की तलाश में जुटी हुई हैं।

गौरतलब रहे कि जिले में गत दिनों शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर छहमार गिरोह ने एक दर्जन से अधिक लूट व डकैती की वारदातों को अंजाम दिया था। इसमें थाना उद्योगनगर में वारदातों में दो जनों की मौत हो गई थी। इसमें एक वृद्ध महिला शामिल थी। पुलिस ने इन वारदातों में शामिल छहमार गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी शिनाख्त परेड के लिए जेसी कम पीसी पर चल रहे थे। चिकसाना थाना इलाके में गत 7 जुलाई को हैड कांस्टेबल ताराचंद के घर हुई डकैती की वारदात में तीन महिला समेत अन्य लोग गंभीर घायल हो गए थे। बदमाशों से संघर्ष करने वाले हैड कांस्टेबल ने शिनाख्त परेड में बदमाशों की पहचान की है। जबकि 22 जुलाई को टोंटपुर में हुई वारदात में वृद्ध महिला शीला की मौत हो गई थी। मृतका की बहू व छोटे बच्चों ने शिनाख्त परेड में शामिल हुए लेकिन वह अंधेरे होने की वजह से बदमाशों को पहचान नहीं पाए। इस वारदात के बाद बदमाशों की तलाश करते उद्योगनगर पुलिस ने कच्छा-बनियान गिरोह का सदस्य बताते वंदना पारदी (कृष्णा) नामक व्यक्ति को संदेह होने पर गिरफ्तार किया था। जिसकी शिनाख्त परेड में पीडि़त परिजन पहचान नहीं कर पाए थे। बाद में पकड़े आरोपी के खिलाफ पुलिस को कोई सबूत हाथ नहीं लगा और मामले में पुलिस की खासी किरकिरी हुई थी। हालांकि, गुरुवार को शिनाख्त परेड टोंटपुर की वारदात में कराई गई थी। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो