scriptबयाना में आवारा श्वानों का आंतक, आधा दर्जन लोगों को काटकर किया लहुलुहान | terror of stray dogs in bayana | Patrika News
भरतपुर

बयाना में आवारा श्वानों का आंतक, आधा दर्जन लोगों को काटकर किया लहुलुहान

पालिका टीम ने किया पकड़ने का प्रयास, आमजन में आवारा श्वानों से भय

भरतपुरDec 24, 2023 / 11:46 pm

Gyan Prakash Sharma

बयाना में आवारा श्वानों का आंतक, आधा दर्जन लोगों को काटकर किया लहुलुहान

बयाना में आवारा श्वानों का आंतक, आधा दर्जन लोगों को काटकर किया लहुलुहान

बयाना. शहर में रविवार को सुबह एक आवारा श्वानों का आंतक देखने को मिला। जिसने आधा दर्जन से अधिक लोगों को कटकर लहुलुहान कर दिया। जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। जिनमें से कई को घायल अवस्था में कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे छुट्टी दी गई।
सीएचसी से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के सुभाष चौक निवासी शंभूदयाल गुप्ता सुबह करीब 8 बजे अपने डॉग को घूमाने ले गऐ थे, तभी अचानक एक पागल श्वान ने उन पर हमला बोल दिया। जब तक गुप्ता कुछ समझ पाते श्वान ने उनके पैर की नस को काट लिया। इसी प्रकार शिवगंज मण्डी के पास वेयर हाउस रोड निवासी ममता गोयल ने बताया कि वह अपने घर के बाहर गाय को गुड़ दाल खिला रही थी, तभी एक श्वान ने पीछे से उनके पैर को काट लिया। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती भीतरवाडी निवासी मनीष, पुरानी सब्जी मण्डी निवासी नीतेश (8) एवं महादेव गली निवासी सक्षम सैन (7) व वमनपुरा निवासी आरती (4) को भी श्वान ने काट लिया। यह बच्चे अपने घर के सामने ही खेल रहे थे। जिनको अचानक पागल श्वान ने काट लिया। जिनमें से कई को घायल अवस्था में कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे छुट्टी दी गई। इन घटनाओं की जानकारी नगर पालिका को व्यापार संघ के महामंत्री दीनू पाराशर ने देकर पागल श्वानों को पकड़ कर आमजन की सुरक्षा लगाए जाने की मांग की है। इधर नगर पालिका के सफाई निरीक्षक पवन कुमार ने बताया आवारा श्वानों को चिन्हित कर पकड़ा जाएगा।

Hindi News/ Bharatpur / बयाना में आवारा श्वानों का आंतक, आधा दर्जन लोगों को काटकर किया लहुलुहान

ट्रेंडिंग वीडियो