scriptघना में आराम से आ-जा सकेंगे पर्यटक, रास्ता हुआ चौड़ा | Visitors can walk comfortably in dense, the road is wide | Patrika News
भरतपुर

घना में आराम से आ-जा सकेंगे पर्यटक, रास्ता हुआ चौड़ा

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य रास्ते में साइड से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर इस मार्ग को चौड़ा किया है। इससे सडक़ से नीचे उतरने पर अब रिक्शा चालकों को खतरा नहीं होगा।

भरतपुरMay 20, 2019 / 12:39 pm

rohit sharma

bharatpur

road

भरतपुर. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य रास्ते में साइड से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर इस मार्ग को चौड़ा किया है। इससे सडक़ से नीचे उतरने पर अब रिक्शा चालकों को खतरा नहीं होगा। साइड से रास्ता कच्चा होने से पर्यटक सवार रिक्शे की गिरने की संभावना बनी रहती थी। इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य फिलहाल बेरियर से मुख्य गेट के बीच किया गया है। टाइल्स लगने से यह रास्ता भी चौड़ा हो गया है, इससे अब बैटरी चलित गाड़ी निकलने या घना प्रशासन की गाड़ी आने-जाने पर रिक्शा चालक आसानी से रास्ता दे सकेगा।
अभी तक उसे रिक्शा रोकना पड़ता था, जिससे कहीं हादसा नहीं हो जाए। घना निदेशक डॉ.अजीत ऊचोई ने बताया कि मुख्य रास्ते में टाइल्स के साथ बाहर के गेट पर टाइल्स और फेराकवर रखवाए गए हैं। फेरोकवर टूटने से यहां पर हादसा होने की आशंका बनी रहती थी। घना में बरसात के दिनों में अधिक समय आती है। उस समय कच्चे रास्ते से निकलना मुश्किल होता है। इन रास्तों की मिट्टी खिसक जाती है, जिससे हादसा होने डर बना रहता है।

Home / Bharatpur / घना में आराम से आ-जा सकेंगे पर्यटक, रास्ता हुआ चौड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो