जामुल टीआई केशव कोशले ने बताया कि घटना लेबर कैंप वार्ड-18 की है। केशव साहू अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के साथ अस्पताल गए थे। छोटी बेटी वैष्णवी साहू (13 वर्ष) अकेली थी। छत पर सुखने के लिए कपड़े डाले थे। शाम को उसे निकालने छत पर गई। एक कपड़ा उड़कर छज्जा पर गिर गया था। उसे निकालने के लिए उसने पोछा की पाइप में तार बांध कर कटियानुमा बनाया और उसी से कपड़ा निकालने लगी। एक हाथ से पाइप को पकड़ा और दूसरे हाथ से कटिया वाली पाइस से कपड़े को खींच रही थी। इसी बीच पाइप 11 केवी लाइन से टकरा गई।
गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात घुसे 4 बदमाशों ने कर डाली ये गंदी हरकत, लड़की के शोर मचाते ही मचा बवाल
करंट की चपेट में आने से मौत 11 केवी तार उसके घर के सामने से गया है। घर और तार की दूसरी 2.5 मीटर होगी। रिहायशी इलाके में सुरक्षा के लिए पाइप से तार को सुरक्षित नहीं किया गया है। जैसे ही तार से पाइप टच हुआ उससे करंट प्रवाहित हुआ और बच्ची छत पर गिरी और गंभीर रुप से घायल हो गई। वह चिल्लाई होगी, लेकिन घर में कोई नहीं थी। जब घर के लोग आए तब वह छत पर गिरी पड़ी थी। तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।