scriptBreaking: यहां सूरज निकले से पहले पुलिस खटखटाने लगी लोगों का दरवाजा, हॉस्पिटल सेक्टर में दबिश से मचा हड़कंप | Bhilai police search campaign in Bhilai | Patrika News
भिलाई

Breaking: यहां सूरज निकले से पहले पुलिस खटखटाने लगी लोगों का दरवाजा, हॉस्पिटल सेक्टर में दबिश से मचा हड़कंप

. हॉस्पिटल सेक्टर में पुलिस की गुरुवार सुबह अचानक दबिश से हड़कंप मच गया। लोगों की नींद टूटने से पहले सुबह 5 बजे पुलिस के जवान लोगों के घर का दरवाजा खटखटाने लगे।

भिलाईFeb 21, 2019 / 11:46 am

Dakshi Sahu

patrika

Breaking: यहां सूरज निकले से पहले पुलिस खटखटाने लगी लोगों का दरवाजा, हॉस्पिटल सेक्टर में दबिश से मचा हड़कंप

भिलाई. हॉस्पिटल सेक्टर में पुलिस की गुरुवार सुबह अचानक दबिश से हड़कंप मच गया। लोगों की नींद टूटने से पहले सुबह 5 बजे पुलिस के जवान लोगों के घर का दरवाजा खटखटाने लगे। जवानों को घर के बाहर देखकर लोग हैरत में पड़ गए। बाद में पुलिस ने उन्हें बताया कि पांच बाहरी संदिग्ध लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पांच बाहरी लोगों के रूकने की मिली थी सूचना
मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। ऐसे में भिलाई पुलिस को पांच बाहरी लोगों के हॉस्पिटल सेक्टर में रूकने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने पांच टीम बनाकर पूरे सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया।
सर्वेंट क्वार्टर की बनाई सूची
बाहरी लोगों के रूकने की आशंका पर पुलिस ने किराए में रहने वालों, सर्वेट मकानों में रहने वालों से पूछताछ की। उनकी पूरी जानकारी एकत्रित करके सर्वेंट क्वार्टरों की सूची बनाई है। शहर पुलिस कप्तान विजय पाण्डेय, नगर पुलिस अधीक्षक श्याम सुंदर शर्मा व निरीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में अपराध पर नियंत्रण लगाने के मकसद से यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि जांच में संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधियां नहीं पाई गई।

Home / Bhilai / Breaking: यहां सूरज निकले से पहले पुलिस खटखटाने लगी लोगों का दरवाजा, हॉस्पिटल सेक्टर में दबिश से मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो