31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा इतना भयानक था कि स्टेयरिंग में फंसे चालक को निकालने में लगे दो घंटे

चंद्रा-मौर्या चौक पर रफ्तार के चक्कर में गंभीर हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पहले पोकलेन को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक की डिवाइडर से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक स्टेयरिंग में फंस गया। जिसे निकालने में दो घंटे से ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 7 Sep 2019, 12:09 AM IST

भारी वाहन को टक्कर मार डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, स्टेयिरिंग में दो घंटे तक फंसा रहा चालक

भारी वाहन को टक्कर मार डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, स्टेयिरिंग में दो घंटे तक फंसा रहा चालक

भिलाई@Patrika. चंद्रा-मौर्या चौक पर रफ्तार के चक्कर में गंभीर हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पहले पोकलेन को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक की डिवाइडर से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक स्टेयरिंग में फंस गया। जिसे निकालने में दो घंटे से ज्यादा मशक्कतत करनी पड़ी। इससे चालक के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं हेल्पर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना पोकलेन चालक के अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण होना बताया जा रहा है।

घायल चालक को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया

घटना शुक्रवार अल सुबह 5.45 बजे की है। सुपेला थाना प्रभारी राजेंद्र कंवर ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मिदनापुर निवासी चालक अशोक करन (50 वर्ष) ट्रकक्रमांक एनएल-01-एडी-7451 में प्लास्टिक पाउडर लोड कर नागपुर के लिए निकला था। उसके साथ हेल्पर प्रद्युत सिंह (25 वर्ष) भी था। ट्रक रायपुर की ओर से चंद्रा-मौर्या चौक के पास पहुंचा था कि सामने जा रहे पोकलेन से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दिया। 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से स्टेयरिंग में फंसे चालक को निकाला।घायल चालक अशोक को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

ब्रेकर बना दुर्घटना का कारण

ट्रक के हेल्पर प्रद्युत सिंह ने बताया कि घटना चौक पर बनाए गए बेडौल ब्रेकर के कारण हुआ। ब्रेकर के कारण पोकलेन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे ट्रक चालक हड़बड़ा गया और ट्रक नियंत्रित नहीं कर पाया। हालांकि पोकलेन से सीधी टक्कर नहीं हुई, लेकिन हड़बड़ाहट में ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया।

मौैत को सामने से देखा

कडक्टर प्रद्युत सिंह ने बताया कि पोकलेन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अशोक को ब्रेकर का अहसास नहीं था। उसने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर ब्रेक पर नही पड़ा और ट्रक पोकलेन से टकरा गया। घबराहट में वह ट्रक से कूद गया, लेकिन एक पल के लिए मौत बेहद करीब लगा।

चार दिन पहले निकले थे

पश्चिम बंगाल मिदनापुर निवासी ट्रांसपोर्टर चंदन पालमाल ने बताया कि ट्रक नागालैंड पासिंग है। चालक और हेल्पर चार दिन पहले मित्सुबिशी कंपनी से प्लास्टिक पाउडर लोडकर नागपुर के लिए निकले थे। घटना की जानकारी मिली है। चालक अशोक का अस्पताल के आइसीयू में इलाज चल रहा है।

दो घंटे तक लगा रहा जाम
फोरलेन पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। सुपेला पेट्रोलिंग इंस्पेक्टर रजनीकांत दीवान ने बताया कि मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंच गई थी। उसे फोरलेन से हटाना था। तत्काल दो क्रेन को बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद प्लास्टिक पाउडर से लोड ट्रक को हटाया गया। इसके बाद यातायात शुरू हुआ।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.