24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : सड़क किनारे झोपड़ी में सो रही महिला के लिए काल बनकर आया ट्रक

खुर्सीपार फोरलेन के नीचे स्थित एक झोपड़ी में बीती रात को लोहे से लदा एक ट्रक जा घुसा। इससे झोपड़ी में सो रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 22 Jun 2018, 12:04 PM IST

Road accident in bhilai

Breaking : सड़क किनारे झोपड़ी में सो रही महिला के लिए काल बनकर आया ट्रक

भिलाई. खुर्सीपार फोरलेन के नीचे स्थित एक झोपड़ी में बीती रात को लोहे से लदा एक ट्रक जा घुसा। इससे झोपड़ी में सो रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चाक और परिचालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। रात में भीरा बारिश के कारण ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका। शुक्रवार की सुबह पुलिस और दो जेसीबी की मदद से ट्रक और महिला का शव बाहर निकाला गया। पुलिस में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ अपराध कायम कर वाहन को थाने में खड़ा कराया गया है।

झोपड़ी में रहने वाली वृद्ध महिला विमला बाई पति सुरेंद्र विश्कर्मा की मौत

जानकारी के अनुसार दुर्घटना गुरुवार रात की है। रायपुर की ओर जा रहा ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेओ 8213 तेज रफ्तार से सर्विस रोड किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसा। दुर्घटना के बाद चालक व परिचालक भागने में सफल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। रात को बारिश एवं अंधेरा होने के कारण ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका। सुबह खुर्सीपार पुलिस ने दो जेसीबी की सहायता से ट्रक को हटाया तो उनके होश उड़ गए। झोपड़ी में रहने वाली वृद्ध महिला विमला बाई पति सुरेंद्र विश्कर्मा की मौत हो गई थी।

सुबह निकाला ट्रक को
दुर्घटना के बाद सुबह ट्रक को बाहर निकालने दो जेसीबी की मदद ली गई। मौके पर खुर्सीपार थाना प्रभारी अमित बेरिया और खुर्सीपार थाना प्रभारी नरेश पटेल व्यवस्था सुधारने में लगे रहे। सुबह से ही भारी मशक्कत के बाद लगभग साढ़ें 10 बजे ट्रक को बाहर निकाला गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही खुर्सीपार गेट के आसपास लोगों की भीड़ लग गई थी।

फोरलेन को वन वे कर दिया
दुर्घटना के बाद पावर हाउस से खुर्सीपार गेट तक फोरलेन को वन वे कर दिया था। इसके चलते पावर हाउस चौक से लेकर सुपेला की ओर एवं खुर्सीपार तक भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। भारी वाहनें धीरे-धीरे कर निकल रही थी।