scriptएक्सट्रीम साइटिका से पीडि़त असहाय महिला को सीएम की बेटी ने सौंपा इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर | CM's daughter handed electric wheelchair to scyta victim woman | Patrika News
भिलाई

एक्सट्रीम साइटिका से पीडि़त असहाय महिला को सीएम की बेटी ने सौंपा इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर

स्मिता बघेल ने कहा भगवान पर भरोसा रखिए.

भिलाईFeb 27, 2021 / 07:55 pm

Abdul Salam

एक्सट्रीम साइटिका से पीडि़त असहाय महिला को सीएम की बेटी ने सौंपा इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर

एक्सट्रीम साइटिका से पीडि़त असहाय महिला को सीएम की बेटी ने सौंपा इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर

भिलाई. विधवा असहाय वंदना राठौर (53 साल) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर स्वेच्छा अनुदान योजना से इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की मांग की थी। जिसे सीएम ने स्वीकार कर लिया था। शनिवार को विधवा की यह तमन्ना मुख्यमंत्री की सुपुत्री स्मिता बघेल ने पूरी कर दी। उन्होंने वंदना के बीमारी की गंभीरता और महिला की दिक्कतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर उन्हें सौंपा।

नम हो गई आंखें
इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पाकर महिला इतनी खुश हो गई कि उसकी आंखें नम हो गई। स्मिता बघेल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली चर्चा करते-करते दोनों भावुक हो गए। मुख्यमंत्री की बेटी ने कहा कि आप चिंता मत करना हम सब लोग आपके साथ हैं। भगवान पर भरोसा रखिए, इस घर का दरवाजा आपके लिए हमेशा खुला है। इस पर विधवा ने नम आंखों से स्मिता बघेल का शुक्रिया अदा किया।

दिलाया भरोसा
इस मौके पर सीएम हाउस कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर ने विधवा व उसकी बेटी देवांशी राठौर को भरोसा दिलाया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

Home / Bhilai / एक्सट्रीम साइटिका से पीडि़त असहाय महिला को सीएम की बेटी ने सौंपा इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो