scriptनाइजीरिया के युवक ने Bhilai की महिला से Facebook में दोस्ती की, प्यार परवान चढ़ते ही ऐंठ लिए 23 लाख | Cyber crime in Bhilai | Patrika News
भिलाई

नाइजीरिया के युवक ने Bhilai की महिला से Facebook में दोस्ती की, प्यार परवान चढ़ते ही ऐंठ लिए 23 लाख

युवक ने इमोशनल ब्लैकमेल किया और महिला को महंगे उपहार भेजने का झांसा देते हुए 23 लाख रुपए ऐंठ लिए।

भिलाईFeb 05, 2018 / 11:44 am

Dakshi Sahu

patrika
भिलाई. नाइजीरिया के एक युवक ने भिलाई की 41 वर्षीय महिला से सोशल साइट फेसबुक पर दोस्ती की। दोनों के बीच यह दोस्ती इस कदर परवान चढ़ती गई कि महिला नाइजीरिया के युवक के झांसे में आ गई। युवक ने इमोशनल ब्लैकमेल किया और महिला को महंगे उपहार भेजने का झांसा देते हुए २३ लाख रुपए ऐंठ लिए।
महिला ने 6 लाख रुपए तो कर्ज लेकर युवक के खाते में जमा कराए। बाद में ठगे जाने का अहसास हुआ, तब पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत की। यह पूरा घटनाक्रम सितंबर और नवंबर २०१६ के बीच का है। पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर में रहने वाली महिला नगर निगम में काम करती है। फेसबुक पर नाइजीरिया के युवक से दोस्ती होने पर दोनों रोज चैटिंग किया करते थे।
नाइजीरिया से गिफ्ट भेजने का दिया झांसा
दोस्ती बढ़ती गई और युवक ने इमोशनली ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक नाइजीरिया से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देने लगा। महिला उसकी बातों पर आ गई। महिला ने अलग-अलग दिनों में रमेश प्रभु नाम नाम के व्यक्ति के अकाउंट में लगभग २३ लाख रुपए जमा कराए।
महिला ने पुलिस को बताया है कि एक दिन मुंबई एयरपोर्ट से कॉल आया कि नाइजीरिया से महंगा गिफ्ट आया है, इस गिफ्ट को लेने के लिए दिए जा रहे अकाउंट नंबर पर रुपए डालने होंगे। महिला को लगा कि उसके मित्र ने गिफ्ट भेजा है। उसने खाते में रकम डाल दिए पर मुंबई से कोई गिफ्ट आया ही नहीं।
आईजी से की शिकायत
महिला ने इसकी शिकायत आईजी जीपी सिंह से की है। मामले को संज्ञान में लेकर साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों को जांच जिम्मा सौंपा है। इस मामले में सुपेला थाना टीआई अमित बेरिया से जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने यह कह कर जानकारी देने से मना कर दिया है कि इसकी एफआईआर ही नहीं हुई है। जबकि पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर शिकायत को सुपेला थाना भेजा गया है।
खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताकर प्रेमी जोड़ों से रुपए ऐंठने वाले नेहरू नगर पश्चिम निवासी आलोक शर्मा के खिलाफ धारा १५१ के तहत जुर्म दर्ज कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी पार्क के आस-पास सक्रिय रहता था। वह प्रेमी जोड़े पर नजर रखता और मौका मिलते ही उन्हें पकड़कर परेशान करते हुए खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर प्रेमी जोड़े को डराता, धमकाता था। कई प्रेमी जोड़े डर जाते और रुपए देकर बच निकलते थे।
आलोक की इस हरकत की लगातार पुलिस को शिकायत मिल रही थी। एक प्रेमी जोड़े ने शंका होने पर सूचना दी। प्रेमी जोड़े ने पुलिस को बताया कि पार्क में बातचीत करते हुए बैठे थे। इस बीच उक्त व्यक्ति पहुंचा और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और पुलिसिया रौब दिखाने लगा। आरोपी को बातों में उलझाए रखा और इस बीच सुपेला थाने के जवान को कॉल कर दिया।
पुलिस टीम पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी रुपए ऐंठे हैं। आईजी जीपी सिंह ने बताया कि एक नाइजीरिया के युवक से महिला की फेसबुक पर दोस्ती हुई। आरोपी महिला को महंगे उपहार देने के झांसे में लेकर उससे २३ लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की है। साइबर टीम इस मामले में जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो