scriptटॉकीज के कर्मचारियों को सड़क किनारे कचरा फेंकना पड़ा भारी, निगम ने पहले लगाया जुर्माना फिर उनसे ही करवाई सफाई | Durg Corporation imposed penalty on those who throw garbage, action | Patrika News
भिलाई

टॉकीज के कर्मचारियों को सड़क किनारे कचरा फेंकना पड़ा भारी, निगम ने पहले लगाया जुर्माना फिर उनसे ही करवाई सफाई

दुर्ग स्टेशन रोड स्थित तरूण टॉकीज के कर्मचारियों को सड़क के किनारे कचरा फेंकना भारी पड़ गया। निगम के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर टॉकीज के कर्मचारियों से ही कचरा उठवाया।

भिलाईOct 31, 2020 / 11:52 am

Dakshi Sahu

टॉकीज के कर्मचारियों को सड़क किनारे कचरा फेंकना पड़ा भारी, निगम ने पहले लगाया जुर्माना फिर उनसे ही करवाई सफाई

टॉकीज के कर्मचारियों को सड़क किनारे कचरा फेंकना पड़ा भारी, निगम ने पहले लगाया जुर्माना फिर उनसे ही करवाई सफाई

दुर्ग. स्टेशन रोड स्थित तरूण टॉकीज के कर्मचारियों को सड़क के किनारे कचरा फेंकना भारी पड़ गया। निगम के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर टॉकीज के कर्मचारियों से ही कचरा उठवाया। टॉकीज के संचालक पर 3000 रुपए जुर्माना लगाकर वसूल भी किया गया। निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन ने शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण कर सड़क और नाली की सफाई का जायजा लिया। इस दौरान तरुण टॉकीज के दीवार के पास कचरा डंप पाया गया। पूछताछ में पता चला कि टॉकीज के कर्मचारियों के साथ आसपास के लोग उस जगह नियमित कचरा डाल रहे हैं। कमिश्नर के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
कचरा फैलाने वाले 21 व्यवसायियों पर निगम ने लगाया जुर्माना
भिलाई नगर पालिक निगम की टीम गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बाजार क्षेत्र होटल, ठेले व नाश्ता सेंटर वालों के द्वारा अनियंत्रित तरीके से गीला एवं सूखा कचरा को फेंकने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसी के तहत जुनवानी चौक पर जोन 1 नेहरू नगर की टीम ने 5 व्यवसासियों से 1200 रूपए अर्थदंड वसूला। समझाइश भी दी कि दोबारा ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
15 घरों में जाकर लिया गया जुर्माना
दुर्ग नगर निगम के स्वास्थ्य अमला ने कचहरी वार्ड, औद्योगिक नगर वार्ड 18 और गया नगर में जाकर 15 घरों से 50 से 200 रुपए जुर्माना वसूल किया। इन लोगों ने घरों से निकलने वाला कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों को देने के बजाए घर के बाहर फेंक दिया था। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कचहरी वार्ड के महेन्द्र किराना, पंकज खान, बरखा पांडेय, उतरा कौशिक, अनिल श्रीवास, सौरभ गुप्ता, केनाथ किराना, गंगा साहू, महेन्द्र प्रसाद, हेमलता बाई, रउतीन बाई, वार्ड 18 औद्योगिक नगर के शक्ति नगर में मोहम्मद शादाब, सतीश साहू, उषा निर्मलकर, सुशीला चौहान, मजदा बेगम, राधेश्याम गंधर्व, प्रेमबाई, दादू नेताम से जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही सभी को कचरा दोबारा बाहर नहीं फेंकने की चेतावनी दी गई।
पत्रिका की अपील
आप ऐसा कतई न करें। क्योंकि शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदार न केवल नगर निगम की बल्कि हम सब की भी है। घर का कचरा बाहर न फेंकें। शहर में डोरबेल योजना के तहत कचर एकत्र करने आपके घर तक निगम रिक्शा भेज रहा है। नालियों में कचरा या घर से निकला निर्माण सामग्री, पॉलिथीन आदि को भी न डालें। इससे नालियां जाम होगी और परेशानी सभी को होगी। अगर कचरा फेंकेंगे तो निगम आपके खिलाफ भी जुर्माना लगाएगा। आपको अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम का अमला सफाई में कोताही बरते तो उसकी शिकायत भी जरूर करें। एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और भूमिका भी निभाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो