scriptकुम्हारी में महिला श्रमिक की बलात्कार के बाद हत्या, नग्न हालत में मिला शव, पूरे शरीर पर दांत से काटने के निशान | Murder after rape of a female worker in Bhilai | Patrika News
भिलाई

कुम्हारी में महिला श्रमिक की बलात्कार के बाद हत्या, नग्न हालत में मिला शव, पूरे शरीर पर दांत से काटने के निशान

Rape and murder in Bhilai: श्री महावीर सॉ मिल कुम्हारी के सर्वेंट क्र्वाटर में नग्न अवस्था में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है।

भिलाईMay 12, 2021 / 11:51 am

Dakshi Sahu

कुम्हारी में महिला श्रमिक की बलात्कार के बाद हत्या, नग्न हालत में मिला शव, पूरे शरीर पर दांत से काटने के निशान

कुम्हारी में महिला श्रमिक की बलात्कार के बाद हत्या, नग्न हालत में मिला शव, पूरे शरीर पर दांत से काटने के निशान

भिलाई. श्री महावीर सॉ मिल कुम्हारी के सर्वेंट क्र्वाटर में नग्न अवस्था में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार महिला के साथ बलात्कार (Rape in Bhilai) के बाद उसकी हत्या की गई है। महिला के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। वहीं प्राइवेट पार्ट भी चोटिल मिला है। लॉकडाउन में श्रमिक महिला के साथ दरिंदगी से उसका पूरा परिवार सकते में है। महिला से मिलने आरामिल में आने वालों से पुलिस ने पूछताछ की। एक संदेही रडार में आया है, जो कुम्हारी से फरार है। इधर महिला का पति और उसकी बेटी मंगलवार शाम को कुम्हारी पहुंचे। मृतिका की आरटीपीसीआर रिपोर्ट (RTPCR Test) आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। यह घटना रविवार और सोमवार दरम्यानी रात की है। श्री महावीर सॉ मिल में 42 वर्षीय महिला रहती थी। कुछ दिन पहले उसका पूरा परिवार ओडिशा के कालाहांडी ओडिशा चला गया था। महिला का सामान कुम्हारी में छूट गया था। वह पति से बात करके अपना सामान लेने वापस कुम्हारी आई थी। इसी बीच महिला दरिंदगी की शिकार बन गई।
कुम्हारी में महिला श्रमिक की बलात्कार के बाद हत्या, नग्न हालत में मिला शव, पूरे शरीर पर दांत से काटने के निशान
इसलिए पुलिस कह रही बलात्कार के बाद की गई हत्या
इस मामले में पुलिस को मौका-ए-वारदात में परिस्थितिजन्य जो साक्ष्य मिले है वह बहुत संदेह प्रकट कर रहे है। महिला बिस्तर पर नग्न अवस्था में पड़ी थी। उसके शरीर प्राइवेट पार्ट से काफी रक्तस्राव हुआ है। स्तन पर दांत गडऩे जैसा निशान मिले है। इसके अलावा गला, हाथ, पैर, पीठ नीला पड़ गया है। मौके पर आपत्तिजन वस्तु मिली है। इस स्थिति में पुलिस बलात्कार का संदेह कर रही है। वहीं महिला के गले में चोट के निशान मिले है। इससे पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में महिला के साथ दरिंदगी की है।
पुलिस ने श्रीमहावीर सॉ मिल के संचालक से की पूछताछ
पुलिस ने श्री महावीर सॉ मिल के संचालक छगन लाल पटेल से पूछताछ की। वहां पर महिला से मिलने जुलने वालों की लिस्ट तैयार की। एक संदेही पुलिस की रडार में आया है। उसके घर पुलिस पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस का शक और गहरा हो गया। उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि एक महिला अकेली आरामिल में रहती है। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आरामिल संचालक की है, आरामिल में गार्ड नहीं है। उस परिसर में मकान भी है तो करीब 150 फीट की दूरी पर है। उससे मिलने वालों की कुंडली खंगाली जा रही है।
परिसर में है चारों ओर बाउंड्री
श्री महावीर सॉ मिल के संचालक छगन लाल पटेल में बताया कि मोहन यादव और संजू यादव पुराने कर्मचारी हैं। बीच में परिवार सहित ओडिशा चला गया। 20 दिन पहले महिला वापस आई। उसने कहा कि साहब काम पर रखा लो। हम लोग मिल के परिसर में रहते है। चारों तरफ से बाउंड्री है। मिल का दरवाजे में ताला बंद था। लेकिन आदमी अंदर कैसे घुसा यह जानकारी नहीं है। पुलिस में शिकायत की है। सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि मृतिका के पति और बेटी आ गए है। कोविड एंटीजन जांच हुई। जिसमें निगेटिव आया है। अभी आरटीपीसीआर की रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम नहीं किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो