scriptForum Decision : यालको ग्रुप के निवेशकों के लिए खुश खबरी, ब्याज सहित वापस मिलेगी डूबत राशि | Record made by Consumer Forum by deciding on 161 episodes | Patrika News
भिलाई

Forum Decision : यालको ग्रुप के निवेशकों के लिए खुश खबरी, ब्याज सहित वापस मिलेगी डूबत राशि

जिला उपभोक्ता फोरम ने (Durg District Consumer Forum) गुरुवार को एकसाथ 161 प्रकरणों पर फैसला सुनाकर एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है। अलग-अलग परिवाद पर सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने यालको कैरियर बिल्डिंग राजनादगांव के संचालक प्रेमलाल देवांगन व उसकी पत्नी ममता किरण को दोषी ठहराया है।

भिलाईJun 20, 2019 / 11:11 pm

Satya Narayan Shukla

patrika

जिला उपभोक्ता फोरम ने गुरुवार को एकसाथ 161 प्रकरणों पर फैसला सुनाकर एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया

दुर्ग@Patrika.जिला उपभोक्ता फोरम ने गुरुवार को एकसाथ 161 प्रकरणों पर फैसला सुनाकर एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है। अलग-अलग परिवाद पर सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने यालको कैरियर बिल्डिंग राजनादगांव के संचालक प्रेमलाल देवांगन व उसकी पत्नी ममता किरण को दोषी ठहराया है। संचालक दंपती को एक माह के भीतर कुल 1 करोड़ 28 हजार 625 रुपए जमा करने का आदेश दिया है। यालको गु्रप का व्यापार मुख्यत: ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों पर फोकस था। कंपनी का दावा था कि वह रिजर्व बैंक के नियमों पर संचालित है। नागरिक कंपनी में राशि निवेश करता है तो उसे राष्ट्रीयकृत बैंकों की अपेक्षा अधिक ब्याज दिया जाएगा। कंपनी का दावा था कि वह निवेश की गई राशि को भेड़, बकरी, मुर्गी पालन के व्यवसाय में निवेश करेगी, और एक निश्चित समय अवधि के बाद निवेश की गई राशि को वापस लौटाया जाएगा। बाद में कंपनी ने यह कहते हुए कारोबार समेटना शुरू कर दिया कि लेनदेन पर सेबी ने रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें
एसी कोच में कॉकरोच ने सोने नहीं दिया, चूहे कपड़े कुतर गए, अब रेलवे जीएम देगा हर्जाना

ब्याज समेत देनी होगी राशि
फोरम ने 161 प्रकरणों के हितग्राहियों को 5 से 40 हजार तक मानसिक कष्ट का निर्धारण करते हुए कुल 20.80 लाख रुपए और प्रत्येक प्रकरण में 5-5 हजार वाद व्यय के रूप में कुल 8.05 लाख रुपए जमा करने का आदेश दिया है। इसके अलावा परिपक्वता राशि कुल 71 लाख 43 हजार 6 सौ 50 रुपए में 10 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज फैसले दिनांक से भुगतान दिनांक तक हितग्राहियों को देना होगा।

भेड़, बकरी व मुर्गीपालन में फायदा दिखाकर लोगों से कराया निवेश
यालको गु्रप ने नागरिकों से कम समय में अधिक ब्याज का मुनाफा देने का लालच देते हुए भेड़, बकरी व मुर्गी पालन के नाम पर राशि निवेश कराया है। उपभोक्ता फोरम ने फैसले में कहा है कि जब कोई व्यक्ति विश्वास के साथ ऐसे संस्थान में रकम जमा करता है और कंपनी के अनियमितताओं के कारण समय पर राशि वापस नहीं मिलती तो हितग्राही को मानसिक वेदना होना स्वभाविक है। इसके लिए परिवादी को मानसिक क्षतिपूर्ति जायज है।
यह भी पढ़ें
लग्जरी का वादा करके बारातियों के लिए भेजा कंडम बस, कोर्ट ने कहा देना पड़ेगा हर्जाना

वर्तमान में कंपनी संचालक दोनों पति-पत्नी में जेल
खास बात यह है कि जिला उपभोक्ता फोरम ने यालको गु्रप के खिलाफ प्रस्तुत लगभग 200 प्रकरणों पर फैसला सुना चुकी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। वर्तमान में संचालक दंपती जेल में है। सुनवाई के दौरान प्रोडक्शन वारंट पर फोरम में प्रस्तुत किया गया था। जवाब देने दोनों को पर्याप्त अवसर भी दिया गया, लेकिन निर्धारित समय पर जवाब प्रस्तुत नहीं होने पर एकपक्षीय फैसला सुनाया गया।
इन परिवादियों को मिलेगी राशि
धनेश्वर साहू 45000, कुलेश्वरी साहू 20125, कुन्ती ओझा 40000, भानुलता देवागंन 45000, यशोदा साहू 47900, संध्या ठाकुर 33750,मोहित कुमार ठाकुर33750, साधन बाई36125, बिसेसर यादव 45000, अरुण निर्मल 40000, पुरातन बाईपटेल 36125,मोहम्मद शकील 46250, रानी देवी 46250, आशा चाटे 75000, दुर्गेश वर्मा 40000,संदीप बनाईत 75750, रेखा वर्मा 45000,नीरा पटेल 46250, गोविंद यादव 33750, कृष्णा सिंह 45000,तारकेश्वर यादव 35350, रमेश कुमार पटेल 51000, हेमलता तिवारी 45000, दीनू राम निषाद 33000,अशोक साहू 30000, गीता बाई33000,केसर साहू 36600,बुधयारिन बाई 15000,तेजश्वर कुमार साहू 15000,कुम्मु साहू 45000,नकुल साहू 75000,अमृत बाई57250,मनटोरा बाई 36125,आशा चाटे30000, बाहरिन बाई 75000,हरिराम महिलांगे 75000, राजेन्द्र कुमार वर्मा 82500,हर प्रसाद सपहा 33750, योगेश कुमार साहू 31450, हेमलाल साहू 52500, आशा चाटे 33750, रुपौतिन साहू 33750, उमेश ठाकुर 47900,हरीश कुमार साहू 55750, उमेश्वरी साहू 20125, परवीन शरीफ 18450, विशाल चाटे 45000, डीरामा राव 75000, जाम बाई45000, शेखर बंछोर 51000, हिरौदी बाई115000,विपिन माने 47400, नीरा बाई20800, रत्नु यादवव 31200, भुजबल यादव 20800, बीरबल यादव 20800, प्रीति नंदी 58200, दुलौरिन बाई45000, मनोज कुमार 30000, दानेश्वर निर्मलकर36600, तुलाराम यादव 36600,ईतवारी ठाकुर 36600, रामेश्वर यादव 31200,खिलावन निर्मल 36600,कमल देवांगन 20800, लक्ष्मी नारायण 36600, गीता वर्मा 31200,ईश्वर 345000, डी ऋषिकेश 151250, देवंतनी बाई52800, गोपेन्द्र यादव 52800, शम्भू यादव 51000, सुमीत्रा देवी 20000, टिकेश्वरी यादव 36600, अमरीक बाई36600,उमेश यादव 45000, भूपेन्द्र यादव 51000, उल्फी बाई36600, रामलाल देवागंन 51200, कुमार यादव 60000, गणेश राम रजक 74400, बिन्दु बाई45000, नेतराम यादव 51000, संतोष कुमार 51000, तिजिय बाई36600,ढेलिया बाई 47400,मनाराम देवांगन 20800, कुसुमलता यादव 36600, यशवंत कुमार 36600,भारती यादव 36600,नंदनी यादव 36600, आशा बाई47400,बिछली राम 20800, ईश्वरी रेड्डी 245000,नागेन्द्र कुमार 35400, परमिला यादव 36600, अशोक कुमार साहू 20800, किरतु कुमार 36600, भुनेश्वरी देवांगन 132200, सुखवंतीन बाई20800, धनेश्वरी ठाकुर 36600, रघुमुंद्री चंद्रा 73600, संतोष कुमार माहरवाड़े 36600, उषा निषाद 36600,नोहर साय ठाकुर 52800,नेश्वरी प्रसाद 57000, देवलाल यादव 58200,आशाबाईबहेकर 36600, डेमिन बाई36600, सुखिया बाईकुर्रे 355000,तीरिथ राम साहू 71800, राजकुमार 51000,रोशनी मिश्रा 97000, टीकाराम वर्मा 155000,दशरथ साहू 30000,कैलाश कुमार 57250, बैसाखू राम साहू 57000,संतराम विश्वकर्मा 40000, देवनारायण देवांगन 46250, बिसहत पटेल 45000, लेखराम 45000,ईश्वर बंजारे 126250, डेरहाराम बघेल 51000, दुर्गेश वर्मा 45000, सुखदेव चौहान 45000,चंद्रप्रकाश कोसरे 33750, दीया बाई155000, हेमलता वर्मा 40000,बलदेव दास 17200,सुधाकर भुयान 33000,पूर्णिमा देवांगन 221000,लक्ष्मण बंजारे 327000, भूपेन्द्र कुमार 64350, कुमारी बाई77500, भानूप्रताप बंजारे 30000, गुलाब दास कुर्रे 155000,बाबू लाल 185000,नारायण प्रसाद 52500, जगमोहन 45000,राजेश्वरी बंजारे 20000, हरिराम विश्वकर्मा 71250,कांति वर्मा6500, मनोज यादव 138400,शेष नारायण निषाद 31200, इन्द्रभूषण सिंह 259000,सीमा देवी 79000,चंद्रिका ठाकुर 33000, कुसुमलता यादव 33000, प्रकाश मनहर 161000,प्यारी बाई80000 व 65000, ईश्वरी रेड्डी 162250, राजेश्वरी बंजारे 46250, दुर्गावर्मा 157500, अनिता साहू 29400, बंशीराम साहू 33000,सावित्री बाई33000,जितेन्द्र साहू 76600,भगतराम सुनहले 242500, पार्वती श्रेष्ठा 51125, जयप्रकाश शर्मा 48000 रुपए।

Home / Bhilai / Forum Decision : यालको ग्रुप के निवेशकों के लिए खुश खबरी, ब्याज सहित वापस मिलेगी डूबत राशि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो