10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Salman Khan Firing Case : सलमान खान के घर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर का नाम आया सामने

Salman Khan firing case latest update : फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में नागौर निवासी रफीक चौधरी और हरियाणा से हरपाल की गिरफ्तारी के बाद अब इस केस में राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर का नाम सामने आया है।

2 min read
Google source verification
salman khan firing case update

Salman Khan firing case latest update : जयपुर। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नागौर निवासी रफीक चौधरी और हरियाणा से हरपाल की गिरफ्तारी के बाद अब इस केस में राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर का नाम सामने आया है। गौरतलब है कि सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की घटना 14 अप्रैल को हुई थी। उस वक्त एक्टर सलमान के घर विक्की गुप्ता और सागर पाल ने 5-6 राउंड फायरिंग की थी।

पिछले महीने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही इस मामले में गैंगस्टर गोदारा को भी आरोपी बनाया है। रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर के लूणकरण का रहने वाला है। अब तक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले है। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित गोदारा को भी आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें : Khetri Mine Accident : खदान में 1875 फीट नीचे फंसे 15 में से 3 अफसर निकाले, 12 घंटे से रेस्क्यू जारी

अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। नागौर निवासी रफीक के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को हरियाणा के फतेहाबाद से हरपाल को गिरफ्तार किया था। आरोपी हरपाल ने ही इस मामले में रफीक को रैकी करने के लिए कहा था। इस मामले में हरपाल के अलावा अब तक अनुज थापन, सोनू बिश्नोई, सागर पाल, मोहम्मद रफीक चौधरी और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, अनुज थापन ने पिछले दिनों पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी।

कौन है रोहित गोदारा? जिसे बनाया आरोपी

आईये जानते है कि रोहित गोदारा कौन है, जिसे सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में आरोपी बनाया गया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा बीकानेर जिले के लूणकरण का रहने वाला है। उसने करीब 13 साल पहले अपराध की दुनिया कदम रखा था। उसके खिलाफ देशभर में 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले के अलावा रोहित गोदारा पर सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का भी आरोप है। सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। शुरुआत में वो गोल्डी बराड़ गैंग के लिए काम करता था। लेकिन, अब वो गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के लिए काम करता है। वो 13 जून 2022 को दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट के जरिये दुबई भाग था। इसके बाद वह कनाडा गया और तब से​ ही विदेश में बैठकर भारत में आपराधि​क गतिविधियों को अंजाम देने में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले उजड़ गया सुहाग