scriptLok Sabha Election 2024: युवा मतदाता बदलेंगे नेताओं की किस्मत, दुर्ग लोकसभा सीट में इतने लाख वोटर्स करेंगे मतदान | So many lakh voters will vote in Durg Lok Sabha seat 2024 | Patrika News
भिलाई

Lok Sabha Election 2024: युवा मतदाता बदलेंगे नेताओं की किस्मत, दुर्ग लोकसभा सीट में इतने लाख वोटर्स करेंगे मतदान

CG Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव में इस बार युवा मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। दुर्ग संसदीय क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 40 वर्ष से कम आयु के युवा मतदाताओं की संख्या 54.29 फीसदी यानी 11 लाख 30 हजार से भी ज्यादा है।

भिलाईMar 18, 2024 / 02:31 pm

Khyati Parihar

lok_sabha_election_2024_1.jpg
CG Lok Sabha Election Date: लोकसभा चुनाव में इस बार युवा मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। दुर्ग संसदीय क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 40 वर्ष से कम आयु के युवा मतदाताओं की संख्या 54.29 फीसदी यानी 11 लाख 30 हजार से भी ज्यादा है। इनमें सर्वाधिक संख्या 30 से 39 साल के बीच के मतदाता 6 लाख 19 हजार 176 हैं। वहीं 53 हजार 660 मतदाता लोकसभा के चुनाव में पहली बार मतदान करने वालों की होगी। संसदीय क्षेत्र में इस बार 18 हजार 438 मतदाता 80 साल से अधिक उम्र के हैं।
दुर्ग संसदीय क्षेत्र में जिले के 14 लाख 8 हजार 376 और बेमेतरा के 6 लाख 72 हजार 815 मतदाताओं को मिलाकर 20 लाख 81 हजार 191 मतदाता हैं। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मुताबिक इनमें सबसे ज्यादा संख्या 30 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की 6 लाख 19 हजार 176 है। इसके बाद 20 से 29 आयु वर्ग के 4 लाख 57 हजार 195 और 40 से 49 वर्ष उम्र के 4 लाख 16 हजार 137 मतदाता हैं।
5.35 लाख से मतदाता 50 वर्ष से ज्यादा के

वहीं 50 वर्ष से ज्यादा आयु के मतदाताओं की संख्या 5 लाख 35 हजार 68 है। इनमें से 50 से 59 वर्ष के बीच के 2 लाख 94 हजार 469, 60 से 69 वर्ष आयु के 1 लाख 53 हजार और 70 से 79 र्व आयुके 68 हजार 854 मतदाता हैं।
यह भी पढ़ें

आज जया के बदले जंगल सफारी जाएगी रक्षा, कई नए मेहमान आते-आते रह गए

पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता

CG Lok Sabha Election Date 2024: विधानसभा की तरह इस बार भी महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में ज्यादा है। संसदीय क्षेत्र के 20 लाख 81 हजार 191 मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 10 लाख 43 हजार 372 है, जबकि पुरुष 10 लाख 37 हजार 765 है। इस तरह पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या 5 हजार 607 ज्यादा है। संसदीय क्षेत्र में थर्ड जेंडर के भी 54 मतदाता है। इनकी सर्वाधिक संख्या दुर्ग शहर विधानसभा में है।
13266 दिव्यांग, केंद्रों में विशेष सुविधा

संसदीय क्षेत्र में 13 हजार 266 दिव्यांग मतदाता भी है। दिव्यांग मतदाताओं में 7 हजार 666 पुरुष और 5 हजार 599 महिला मतदाता शामिल हैं। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए हर मतदान केंद्र में विशेष सुविधा रहेगी। केंद्रों में दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर होगा वहीं उन्हें प्राथमिकता के साथ मतदान करने का अवसर दिया जाएगा।
विधानसभावार कहां कितने मतदाता

विधानसभा – पुरुष – महिला – अन्य – टोटल

पाटन – 107114 – 108482 – 0 – 215596
दुर्ग ग्रामीण – 108267 – 109342 – 5 – 217614
दुर्ग शहर – 112140 – 117232 – 22 – 229394
भिलाई नगर – 81505 – 81407 – 3 – 162915
वैशाली नगर – 124591 – 124815 – 10 – 249416
अहिवारा – 115963 – 118095 – 10 – 234068
साजा – 126836 – 125826 – 3 – 252665
बेमेतरा – 124424 – 124808 – 0 – 249232
नवागढ़ – 136925 – 13335 – 1 – 270291
टोटल – 1037765 – 1043372 – 54 – 2081191
85 प्लस के 6544, कर सकेंगे घर में मतदान

Lok sabha election In CG: संसदीय क्षेत्र में 85 प्लास उम्र के भी 6 हजार 544 मतदाता है। इनमें 2 हजार 901 पुरुष और 3 हजार 643 महिला मतदाता है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि इन मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक घर पर ही मतदान की सुविधा मिलेगी। इसके लिए इन्हें उचित माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के आधार पर मतदान दल उनके घरों तक पहुंचेगा और मतदान कराएगा।
2223 मतदान केंद्र, 17 क्रिटिकल

कलेक्टर ने बताया कि दुर्ग के 1479 और बेमेतरा के 744 को मिलाकर संसदीय क्षेत्र में 2 हजार 223 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 962 शहरी और 1 हजार 261 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं। इनमें से 17 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। पाटन में 3, अहिवारा में 1, साजा में 11 और नवागढ़ में 2 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। जहां औसत से बेहद कम अथवा एक ही व्यक्ति को अपेक्षाकृत ज्यादा मतदान हुआ हो, उन्हें क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है।
जिले में आचार संहिता प्रभावशील हो गया है। पारदर्शी चुनाव और कानून व्यवस्था के मद्देनजर जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। इनका सभी के लिए परिपालन अनिवार्य होगा। सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। – ऋचा प्रकाश चौधरी, कलेक्टर दुर्ग

Home / Bhilai / Lok Sabha Election 2024: युवा मतदाता बदलेंगे नेताओं की किस्मत, दुर्ग लोकसभा सीट में इतने लाख वोटर्स करेंगे मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो