
पहले नाबालिग को फंसाया, फिर लिव इन का झांसा देकर लूटी अस्मत, अब मन भरा तो दूसरी लड़की से रचा ली शादी
भिलाई. 16 वर्षीय छात्रा को एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाया। लिव इन रिलेशन में रखकर दरिंदे ने पहली बार उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद गोवा ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। अब उसे छोड़कर दूसरी युवती से शादी रचा लिया। जब पीडि़ता को पता चला तो थाने पंहुची और दरिंदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया बलात्कार का केस
सुपेला पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय छात्रा रामनगर में एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी। वह सेक्टर से रोज स्कूल जाया करती थी। लक्ष्मीनगर सुपेला में रहने वाला दरिंदा बुरी नीयत रखते हुए उसका पीछे पड़ा। अंत में उसे अपनी बातों में फंसा लिया। दरिंदे ने शादी करने का प्रलोभन देकर पांच साल तक उसके साथ बलात्कार करता रहा। अब छात्रा 24 साल की हो गई है और दरिंदा 30 का। सुपेला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कवर ने बताया कि बलात्कार का अपराध दर्ज कर पीडि़ता की मेडिकल कराया गया। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
13 वर्षीय बेटे ने लगाई फांस
भिलाई में 6वीं कक्षा में कम नम्बर आए है, बेटा अब पढ़ाई पर ध्यान दो। यह कहना एक पिता को भारी पड़ गया। उसका 13 वर्षीय बेटा गमछा से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। सेक्टर-9 के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। छावनी थाना पुलिस ने बताया कि नंदिनी रोड सुभाष नगर निवासी योगेन्द्र राम (13 वर्ष) 6वीं कक्षा चिलड्रन पब्लिक स्कूल से पास किया, लेकिन उसके माक्र्स कम आए थे।
मृतक बालक कक्षा 7वीं में पहुंच गया। पिता लाल किशुन राम ने उसे यह कह दिया कि बेटा स्कूल खुलने वाला है। ठीक से पढ़ाई करना। यह बात उसे नागवार गुजरी। हालांकि जब से उसे रिजल्ट मिला था तब से वह गुमशुम रहने लगा था। शनिवार की रात घर में फांसी लगा ली।
सांस चल रही थी जब अस्पताल लेकर पहुंचा
पुलिस ने बताया कि योगेन्द्र घर में खाना नहीं खाया। पैरेंट्स खाना खाने के लिए बोले, लेकिन उसने कहा कि भूख नहीं है। सोने जाने की बातकर कहकर कमरे में गया और यह कदम उठा लिया।
Published on:
17 Jun 2019, 1:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.