15 प्लास्टिक कट्टों में भरा 297 किलो डोडा चूरा
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कार में मादक पदार्थ तस्करी करके ला रहे है। चैनपुरिया गांव में बनास नदी के किनारे नाकाबंदी की गई। इस दौरान शंका के आधार पर रात में दो कारों को रोका गया। तलाशी में उसमें 15 प्लास्टिक कट्टों में 297 किलो डोडा चूरा भरा मिला। मौके से मांडलगढ़ थाना के रायसिंहपुरा निवासी सत्यनारायण जाट, खाचरोल के राकेश कुमार वर्मा और गोविंद शर्मा को गिरफ्तार किया। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत 44 लाख 56350 रुपए है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिले से डोडा चूरा खरीदा गया था और इसे मारवाड़ ले जाना था।