22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैंपों में रक्तदाताओं को गिफ्ट देने पर ब्लड सेंटर पर गिरेगी गाज, निरस्त होगा लाइसेंस

भीलवाड़ा. राज्य सरकार ने ब्लड डोनेशन कैंपों में अधिकाधिक यूनिट ब्लड एकत्र करने के लिए गिफ्ट का प्रलोभन देने पर रोक लगा दी है। अब ब्लड डोनेशन कैंप लगाने वाली संस्था ने ऐसा किया तो ब्लड सेंटर का लाइसेंस निरस्त व सस्पेंड कर दिया जाएगा। यह निर्देश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने जारी किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Lokesh soni

•

Updated: 27 Jul 2024, 9:08 AM IST

Mahatma Gandhi Hospital Bhilwara

भीलवाड़ा. राज्य सरकार ने ब्लड डोनेशन कैंपों में अधिकाधिक यूनिट ब्लड एकत्र करने के लिए गिफ्ट का प्रलोभन देने पर रोक लगा दी है। अब ब्लड डोनेशन कैंप लगाने वाली संस्था ने ऐसा किया तो ब्लड सेंटर का लाइसेंस निरस्त व सस्पेंड कर दिया जाएगा। यह निर्देश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने जारी किए हैं।

ड्रग कंट्रोलर अजय पाठक ने सभी सहायक औषधि नियंत्रण तथा औषधि नियंत्रण अधिकारी तथा ब्लड सेंटर्स को परिपत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि रक्त संग्रहण के लिये अधिकांश ब्लड सेन्टर आयोजनकर्ताओं के साथ कैंप लगाते हैं। रक्तदाताओं को अधिक संख्या में आकर्षित करने के लिये हेलमेट, कम्बल, केम्पर, थर्मस, ट्रेक सूट, बैग, घड़ी एवं अन्य इस तरह की सामग्री दिए जाने का प्रचार प्रसार किया जाता है, जो कि नियम विरुद्ध है।

ड्रग कंट्रोलर ने साफ कहा-सभी ब्लड सेन्टर्स यह सुनिश्चित करें कि किसी भी संस्था व आयोजनकर्ताओं के साथ मिलकर गिफ्ट देने का कार्य नहीं करें। रक्तदाताओं को इस तरह की सामग्री का अथवा प्रलोभन दिया जा कर ब्लड कैम्पों में रक्त संग्रहण ना करे। ड्रग कंट्रोलर ने चेतावनी दी कि ब्लड केम्पस में नियम विरुद्ध ऐसा किया जाना पाया गया तो संबंधित ब्लड सेन्टर के औषधि अनुज्ञापत्र के निलम्बन या निरस्त की कार्यवाही की जाएगी।

गिफ्ट का प्रलोभन देना अनुचित

अधिकाधिक ब्लड कलेक्शन के लिए रक्त दाताओं को गिफ्ट का प्रलोभन देना अनुचित है। इसकी रोकथाम के लिए मुख्यालय से निर्देश मिले हैं। । अब हम जो भी परमिशन दे रहे हैं, उसमें ये शर्तें भी जोड़ रहे हैं।

- महेंद्र सिंह शेखावत, सहायक औषधि नियंत्रक, भीलवाड़ा

सरकार के फैसले का स्वागत

सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव एवं हर पंचायत रक्त पंचायत अभियान के संस्थापक गोपाल विजयवर्गीय ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को रक्तदान के बदले दिए जाने वाले प्रलोभन अथवा किसी भी प्रकार के गिफ्ट पर रोक लगाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया ।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग