भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरमैन सुधीर गर्ग ने बताया कि कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा 29 व 30 दिसंबर 2017 को ली थी। सेंटर से कुल 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 23 पास हुए। भीलवाड़ा सेंटर का रिजल्ट 69.70 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया का 67.14 प्रतिशत रिजल्ट रहा। करीब दो माह बाद परीक्षा के नतीजे जारी किए गह है। इस बार उम्मीद्वारों को फिजिकल कॉपी नहीं दी जाएगी। फाउंडेशन प्रोग्राम की अगली परीक्षा 9 तथा 10 जून 2018 को होगी।