scriptगड़ा धन निकालने का झांसा दे हड़पे बीस लाख | Grabbed twenty lakhs on the pretext of withdrawing buried money | Patrika News
भीलवाड़ा

गड़ा धन निकालने का झांसा दे हड़पे बीस लाख

withdrawing buried money जमीन में गड़े धन का झांसा देकर कथित तांत्रिक व उसके चेलों ने भीलवाड़ा में कुछ लोगों से बीस लाख रुपए हड़प लिए। समूचे मामले का खुलासा पीडि़तों की तरफ से इस्तगासे के जरिए सुभाषनगर थाने में दर्ज मामले से हुआ।

भीलवाड़ाFeb 02, 2024 / 06:16 pm

Narendra Kumar Verma

गड़ा धन निकालने का झांसा दे हड़पे बीस लाख

गड़ा धन निकालने का झांसा दे हड़पे बीस लाख

जमीन में गड़े धन का झांसा देकर कथित तांत्रिक व उसके चेलों ने भीलवाड़ा में कुछ लोगों से बीस लाख रुपए हड़प लिए। समूचे मामले का खुलासा पीडि़तों की तरफ से इस्तगासे के जरिए सुभाषनगर थाने में दर्ज मामले से हुआ।

भीलवाड़ा के सुभाषनगर निवासी गजराज मारू व आदर्श नगर के मुकेश सोनी ने बालाजी का खेड़ा निवासी नारायण पुत्र पांचूसिंह रावत आदि के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल न्यायालय एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पश्चिम में इस्तगासा पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

रिपोर्ट में बताया कि अभियुक्त नारायण व उनके चेलों ने अघौरी होने और जमीन में दबे धन को निकालने में माहिर होने की बात कही। उन्होंने कहा, तुम्हारे घरों में धन गड़ा है। इसे पूजा कर निकाल सकते हैं। परिवादी झांसे में आ गए।

परिवादी गजराज मारू ने 12 लाख व मुकेश ने डेढ़ लाख रुपए दिए। अन्य लोगों से करीब 7 लाख रुपए दिए। रुपए लेने के बाद अभियुक्त जल्द धन मिलने झांसा देते रहे। रुपए वापस मांगे तो परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। परिवादियों का आरोप है कि सुभाषनगर थाने में 19 अगस्त 2023 को रिपोर्ट देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

Hindi News/ Bhilwara / गड़ा धन निकालने का झांसा दे हड़पे बीस लाख

ट्रेंडिंग वीडियो