scriptसाल का आखिरी सावा 11 को | Last year of the year on 11 in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

साल का आखिरी सावा 11 को

15 दिसम्बर से लग जाएगा मलमास

भीलवाड़ाDec 02, 2020 / 09:27 pm

Suresh Jain

Last year of the year on 11 in bhilwara

Last year of the year on 11 in bhilwara

भीलवाड़ा।
इस साल का आखिरी सावा 11 दिसंबर को है। इसके बाद मलमास शुरू होगा। ये १५ दिसंबर से शुरू होगा, जो 14 जनवरी तक धनु मलमास रहेगा। इस कारण मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। नए साल में भी १४ जनवरी के बाद अप्रेल से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे क्याोंकि देव गुरु और शुक्र अस्त रहेंगे।
पंडित अशोक व्यास ने बताया कि इस वर्ष अभी 5, 6, 7, 8, 9 और 11 दिसम्बर के सावे हैं। 15 दिसंबर से मलमास है। सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं, उस मास को धनु मलमास कहा जाता है। मलमास में शुभ मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। आध्यात्मिक अनुष्ठान कर्म बढ़ जाता है। 14 जनवरी 2021 तक सूर्य धनु राशि में रहेगा। अभी वर्तमान में सूर्य केतु, बुध के साथ वृश्चिक राशि में विराजमान हैं।
अप्रेल से शुरू होंगे सावे
मलमास के बाद गुरू और शुक्र विवाह में बाधक बनेंगे। 17 जनवरी से 15 फ रवरी के बीच देव गुरु अस्त रहेंगे जिस कारण कोई विवाह मुहूर्त नहीं होगा और 13 फ रवरी से 18 अप्रेल 2021 के बीच विवाह कारक शुक्र अस्त होने के कारण कोई विवाह मुहूर्त नहीं होगा। दरअसल, गुरु और शुक्र ही विवाह कार्य को नियंत्रित करते हैं। एेसे में नए वर्ष 2021 में सावे अप्रेल से शुरू होंगे। उससे पूर्व 4 अबूझ सावे रहेंगे।

Home / Bhilwara / साल का आखिरी सावा 11 को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो