scriptनेताजी, विधानसभा जितने मत भी इस बार नहीं दिला सके | लोकसभा चुनाव में पिछड़े जनप्रतिनिधि | Patrika News
भीलवाड़ा

नेताजी, विधानसभा जितने मत भी इस बार नहीं दिला सके

लोकसभा चुनाव में पिछड़े जनप्रतिनिधि

भीलवाड़ाJun 08, 2024 / 09:24 pm

Suresh Jain

लोकसभा चुनाव में पिछड़े जनप्रतिनिधि

लोकसभा चुनाव में पिछड़े जनप्रतिनिधि

भीलवाड़ा लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने भले ही 3 लाख 54 हजार 606 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। लेकिन भाजपा के कई नेताजी अपने बूथ पर विधानसभा चुनाव के बराबर भी मत नहीं डलवा सके है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी ने नाथद्वारा में मतदान किया था।
भीलवाड़ा से भाजपा के पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने आसींद के बूथ संख्या 117 में मतदान किया, जहां भाजपा को 363 तथा कांग्रेस को 311 मत मिले। मांडलगढ़ के विधायक गोपाल खंडेलवाल को विधानसभा में 462 मत मिले थे, लेकिन इस बार 412 मत ही मिले। जहाजपुर विधायक गोपीचन्द मीणा को 984 मत मिले थे, लेकिन इस बार 545 मत ही अग्रवाल को दिला सके। जबकि यहां कांग्रेस को पिछले विधानसभा के मुकाबले 140 मतों से अधिक 219 मत मिले। वही कांग्रेस के पूर्व बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर अपने बूथ पर कांग्रेस को मात्र 198 मत दिला सके। जबकि विधानसभा में कांग्रेस को 516 मत मिले थे। इस बूथ पर भाजपा को विधानसभा में 298 मत मिले थे लेकिन लोकसभा में 415 मत मिले। यानी 217 मत भाजपा को अधिक मिले।भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी अपने बूथ संख्या 195 पर मात्र एक मत अधिक दिला पाए। विधानसभा में 113 मत कांग्रेस को मिले थे। इस बार 114 मत मिले। वही उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष ओमनराणीवाल अपने बूथ 34 पर मात्र 113 मत ही कांग्रेस को दिला पाए। जबकि विधानसभा में कांग्रेस को 268 मत मिले थे।
भीलवाड़ा से भाजपा के पूर्व सांसद सुभाष बहेडि़या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा और नगर परिषद सभापति राकेश पाठक भीलवाड़ा में अपने-अपने बूथ पर भाजपा को बढ़त दिलाने में सफल रहे।—–

किसे किस बूथ पर बढ़त… कौन कहां से पिछड़ा
भीलवाडा विधानसभा

नाम बूथ संख्या भाजपा कांग्रेस

  • अशोक कोठारी 91 563 127
  • सुभाष बहेडि़या 200 338 107
  • प्रशांत मेवाड़ा 193 574 215
  • राकेश पाठक 131 648 122
  • अक्षय त्रिपाठी 195 536 114
  • ओम नराणीवाल 34 699 113
आसीन्द विधानसभा
नाम बूथ संख्या भाजपा कांग्रेस

सजब्बर सिंह सांखला 97 556 284

हगामीलाल मेवाडा 97 556 284

विठ्ठलशंकर अवस्थी 117 363 311

रामलाल जाट             241 60 377

शाहपुरा विधानसभा

नाम बूथ संख्या भाजपा कांग्रेस
नरेन्द्र कुमार रैगर 14 584 181

लालाराम बैरवा 124 428 186

सहाड़ा विधानसभा

नाम बूथ संख्या भाजपा कांग्रेस

राजेन्द्र त्रिवेदी 57 497 110

लादूलाल पितलिया 65 262 225

मांडलगढ़ विधानसभा 
नाम बूथ संख्या भाजपा कांग्रेस

गोपाललाल शर्मा 151 412 116

जहाजपुर विधानसभा

नाम बूथ संख्या भाजपा कांग्रेस

गोपीचंद मीणा 45 545 219

धीरज गुर्जर 151 415 198

मांडल विधानसभा
नाम बूथ संख्या भाजपा कांग्रेस

उदयलाल भडाणा            207             783 251

Hindi News/ Bhilwara / नेताजी, विधानसभा जितने मत भी इस बार नहीं दिला सके

ट्रेंडिंग वीडियो